फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Review by Pankaj Shukla Kartik Aaryan Madhuri Dixit Vidya Balan Anees Bazmee Triptii

Bhool Bhulaiyaa 3 Review: माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की जोड़ी का चला जादू, कार्तिक की अमावस पर दमकी दिवाली

Fri, 01 Nov 2024 06:54 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 01 Nov 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Review by Pankaj Shukla Kartik Aaryan Madhuri Dixit Vidya Balan Anees Bazmee Triptii
भूल भुलैया 3 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
भूल भुलैया 3
कलाकार
माधुरी दीक्षित , विद्या बालन , कार्तिक आर्यन , तृप्ति डिमरी , राजपाल यादव , विजय राज , संजय मिश्रा , अश्वनी कलेकर , राजेश शर्मा और अरुण कुशवाह आदि
लेखक
आकाश कौशिक
निर्देशक
अनीस बज्मी
निर्माता
टी सीरीज और सिने वन स्टूडियोज
रिलीज
1 नवंबर 2024
रेटिंग
3/5

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ असल में भैया दूज वाली फिल्म है। सौतेले भाई, बहनों की साजिश से शुरू होने वाली कहानी आज के जमाने में खून के रिश्तों से ज्यादा सहृदयता के रिश्तों की महत्ता समझाती है। दो बेटियों के पिता को बेटे की चाहत अपने ही महल की नौकरानी के पास लाती है। सौतेले भाई को बहनों का प्यार नहीं मिलता लेकिन उसे दोनों बहनों में ही अपनी दुनिया दिखती है। और, फिर होता है एक खुलासा जिसके चारों तरफ की भूल भुलैया निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का मायाजाल बनता है। फिल्म का विस्तार शुरू में थोड़ा बोरिंग है, लेकिन उससे निकलने के बाद फिल्म में खूब मनोरंजन है। 

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Review by Pankaj Shukla Kartik Aaryan Madhuri Dixit Vidya Balan Anees Bazmee Triptii
भूल भुलैया 3 रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम: @kartikaaryan

नेटफ्लिक्स का 'टुडुम'
निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूल भुलैया’ की रिलीज के 17 साल बाद इस कहानी के दो किरदार मंजुलिका और छोटा पंडित लोगों को याद रह गए तो इसमें इन्हें निभाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता राजपाल यादव की अपनी मेहनत का बहुत बड़ा योगदान है। ‘भूल भुलैया 2’ में रूह बाबा बनकर बड़े सितारों की बड़ी लीग में शामिल हुए कार्तिक आर्यन की उसके बाद कोई फिल्म धमाल नहीं मचा सकी। अब फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में उन्हें माधुरी के मोहक रूप ने बचाया है। विद्या बालन की चपलता उनके काम आई है। और, अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के क्लाइमेक्स ने मंजुलिका का सीधे नेटफ्लिक्स की अंतर्राष्ट्रीय नीतियों से ‘टुडुम’ करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Review by Pankaj Shukla Kartik Aaryan Madhuri Dixit Vidya Balan Anees Bazmee Triptii
भूल भुलैया 3 रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम: @kartikaaryan

कौन है मंजुलिका?
मंजुलिका कौन है? इसी सवाल पर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी नाचती रहती है। आकाश कौशिक के साथ मिलकर अनीस बज्मी पहले एक घंटे दर्शकों को वाकई भूल भुलैया घुमाते हैं। कार्तिक आर्यन से अक्षय कुमार जैसी एक्टिंग कराते हैं। और, तृप्ति डिमरी का चढ़ा हुआ पेट छिपाने के लिए उन्हें अजीबो गरीब कपड़े भी पहनाते हैं। दर्शक खीझने लगते हैं कि ये क्या ही कर रहे हैं कार्तिक आर्यन और अनीस बज्मी? लेकिन, ये एक चाल है इस फिल्म की, जिसमें दर्शक इंटरवल के ठीक पहले छपाक से जाकर गिरता है। ऊंची हील वाली सैंडल पहने माधुरी दीक्षित के कदम जैसे ही परदे पर पड़ते हैं, फिल्म का माहौल, कहानी और इसका ट्रीटमेंट सब बदल जाता है। जिन लोगों ने पहले की दोनों फिल्में देख रखी हैं, वह मन ही मन गणना करने लगते हैं कि इस बार मंजुलिका कौन है? माधुरी दीक्षित या विद्या बालन?

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Review by Pankaj Shukla Kartik Aaryan Madhuri Dixit Vidya Balan Anees Bazmee Triptii
भूल भुलैया 3 रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम: @kartikaaryan

कार्तिक की क्लाइमेक्स वाली कलाकारी
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के बीच बीच में तृप्ति डिमरी जैसी ठुड्डी का सस्पेंस भी है लेकिन इसके खुलासे को शायद अनीस बज्मी ने ‘भूल भुलैया 4’ के लिए बचा लिया है। फिल्म में कॉमेडी भरपूर हो न हो लेकिन जगह जगह तंज बहुत सटीक हैं। कार्तिक आर्यन को अपनी ही फिल्म ‘शहजादा’ के नाम से भागते दिखाया गया है। भागती टी सीरीज भी रही है इस फिल्म के समय की जिम्मेदारियां पूरी करने से। छोटा पंडित बने राजपाल यादव का डिज्नी की सीरीज ‘मूनलाइट’ से प्रेरित ‘जवान’ अवतार बिल्कुल सही समय पर आता है। फिल्म के क्लाइमेक्स एक के बाद एक तीन हैं और हर क्लाइमेक्स में कहानी बिल्कुल अलग मोड़ पर निकल जाती है। दो सौ साल पहले एक रियासत के राजकुमार की मनोभावनाओं तक जब कहानी पहुंचती है, तो न सिर्फ कार्तिक आर्यन के साहस की तारीफ करने का मन करता है बल्कि यहां तक फिल्म को लाकर माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ने जो पूरा समा बांधा है, उस पर भी तालियां बज ही जाती हैं। 

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Review by Pankaj Shukla Kartik Aaryan Madhuri Dixit Vidya Balan Anees Bazmee Triptii
भूल भुलैया 3 रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम: @kartikaaryan

माधुरी और विद्या ने संभाली फिल्म
दो सौ साल पहले और आज के समय को जोड़ती ये कहानी पुनर्जन्म की है। और, पुनर्जन्म की कहानियां हिंदी सिनेमा में अक्सर सफल ही होती रही हैं। अभिनय के मामले में ये फिल्म माधुरी और विद्या बालन की है। कार्तिक आर्यन को दोनों ने बहुत कमाल का सहारा दिया है। तृप्ति डिमरी को मिली शोहरत उनके खिलाफ काम करती दिख रही है। उनके अभिनय में अब मेहनत नहीं दिखती। संजय मिश्रा, अश्वनी कलेसकर, राजपाल यादव, राजेश शर्मा और विजय राज के किरदार अलग अंदाज की बंगाली बोलते अखरते तो हैं लेकिन किसी तरह काम चला ले जाते हैं। फिल्म में अरुण कुशवाह का काम खासतौर से नोटिस करने लायक है। रूह बाबा के असिस्टेंट बने अरुण ने लिलिपुट के टक्कर का अभिनय यहां किया है। संगीत अब भी प्रीतम का ही चला आ रहा है, ‘हरे राम, हरे कृष्णा’ और ‘अमि जे तोमार’दोनों कालजयी गीत बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed