फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Musician Jon Bon Jovi rescue a distraught woman from a bridge in Nashville

Jon Bon Jovi: हताश होकर पुल पर लटकी थी महिला, संगीतकार जॉन बॉन जोवी ने बचाई जान

Thu, 12 Sep 2024 08:55 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 08:55 AM IST
सार

संगीतकार जॉन बॉन जोवी ने नैशविले पुल के किनारे लटकी एक परेशान महिला को कूदने से बचा लिया। इस नेक काम के लिए जॉन की काफी तारीफ की जा रही है।

विज्ञापन
Musician Jon Bon Jovi rescue a distraught woman from a bridge in Nashville
जॉन बॉन जोवी - फोटो : इंस्टाग्राम @jonbonjovi

विस्तार

संगीतकार जॉन बॉन जोवी ने मानवता का परिचय देते हुए पुल के किनारे लटकी हुई एक महिला को बचा लिया। महिला को बचाने के लिए जॉन की जमकर तारीफ की जा रही है। महिला नैशविले पुल के किनारे लटकी हुई थी। मालूम हो कि जॉन एक अमेरिकी गायक, गीतकार और गिटारवादक हैं। उनका असल नाम जॉन फ्रांसिस बोंगियोवी हैं, लेकिन उन्हें जॉन बॉन जोवी से ही जाना जाता हैं।

विज्ञापन


वीडियो शूट कर रहे थे जॉन तभी रेलिंग के बाहर खड़ी दिखी महिला
डैडलाइन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन कंबरलैंड नदी पर स्थित पुल पर एक वीडियो शूट में हिस्सा ले रहे थे। तभी उनकी नजर एक महिला पर पड़ी, जो परेशान दिखाई दे रही थी और पुल की रेलिंग के बाहर खड़ी हुई थी। इसके तुंरत बाद जॉन और एक अन्य महिला ने उस महिला से थोड़ी सी बातचीत की और उसे कूदने से बचा लिया। 
विज्ञापन


Vir Das: एमी अवार्ड्स की मेजबानी करने वाले पहले भारतीय होंगे वीर दास, जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन ने महिला को लगाया गले 
सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी देखने को मिला है। इसमें महिला को बचाने के बाद जॉन उसे गले लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जॉन द्वारा महिला को बचाने के बाद क्रू सदस्य भी मौके पर पहुंचे। बता दें कि जॉन जेबीजे सोल फाउंडेशन के संस्थापक हैं। यह संगठन भूख और गरीबी से जूझ रहे लोगों और बेघरों की मदद के लिए काम करता है। 




Rakul Preet Singh: नपोटिज्म के कारण रकुल प्रीत सिंह ने खोई कई फिल्में, खुलासा कर बोलीं- यह मेरे लिए नहीं था

ये गाने गा चुके हैं जॉन बॉन
जॉन बॉन ने इट्स माय लाइफ, ऑलवेज, रनअवे, ब्लेज ऑफ ग्लोरी, बैड मेडिसन, नेवर से गुडबाय, लिविन ऑन ए प्रेयर, इन दीज आर्म्स,  गुडबाय टू यू, द वॉरियर, रेज योर हैंड, कीप द फेथ, हैव ए नाइस डे, ऑल अबाउट लविन यू और ड्राई कंट्री समेत कई गाने गा चुके हैं। साल 1983 में उन्होंने बॉन जोवी नाम से रॉक बैंड की स्थापना भी की थी।

Stree 2 Day 28 Collection: 'जवान' को पछाड़ने के लिए 'स्त्री 2' का संघर्ष बाकी, 28वें दिन कलेक्शन में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed