फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nag Ashwin Prabhas and Disha Patani Kalki 2898 AD team Reached Italy For Shooting See Photo

Kalki 2898 AD: इटली पहुंची नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' की टीम, प्रभास-दिशा पर फिल्माया जाएगा गाना

Wed, 06 Mar 2024 06:10 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 06 Mar 2024 06:10 PM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' की टीम जल्द ही इटली में पैन इंडिया स्टार प्रभास और दिशा पटानी पर एक गाना शूट करने वाली है।

विज्ञापन
Nag Ashwin Prabhas and Disha Patani Kalki 2898 AD team Reached Italy For Shooting See Photo
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। तेलुगु फिल्म निर्माता नाग अश्विन 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'कल्कि 2898 एडी' की टीम जल्द ही इटली में पैन इंडिया स्टार प्रभास और दिशा पटानी पर एक गाना शूट करने वाली है।

विज्ञापन


इटली पहुंची 'कल्कि 2898 एडी' की टीम
'कल्कि 2898 एडी' की टीम इटली पहुंच चुकी हैं। इटली में प्रभास और दिशा पटानी के ऊपर गाना फिल्माया जाएगा। खबर के मुताबिक, यह गाना प्रभास के फैंस का उत्साह बढ़ा देगा। प्रभास, दिशा पटानी, फिल्म निर्देशक नाग अश्विन के साथ 'कल्कि 2898 एडी' की पूरी टीम इटली में है। मेकर्स ने इटली पहुंचकर एक तस्वीर साझा की है, जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

 

टीम ने इटली से साझा की तस्वीर
इटली में शूटिंग शुरू करने से पहले टीम एक ग्रुप तस्वीर के लिए पोज देती नजर आई। सोशल मीडिया पर प्रभास के फैंस को ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। 'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, छायाकार जोर्डजे स्टोजिलजकोविक और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव तकनीकी टीम का हिस्सा हैं।

इस फिल्म के बाद 'सालार 2' पर काम करेंगे प्रभास
इसके अलावा, प्रभास की फिल्मों की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' है। नाग अश्विन की इस फिल्म का काम अपने अंतिम चरण में है। इस समय प्रभास इसी में काफी व्यस्त है। इसके बाद वह 'सालार 2' पर फोकस करेंगे। कहा जा रहा है कि 'सलार 2' की रिलीज अगले साल हो सकती है।  

Yodha: योद्धा के गाने 'तेरे संग इश्क हुआ' का टीजर जारी, फैंस के दिलों पर छाया सिद्धार्थ-राशि का रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed