नई नवेली एक्स रिव्यू: यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म का कितना जादू चला? जानिए दर्शकों की प्रतिक्रिया
Nayyi Navelli Movie X Review: यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'नई नवेली' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। जानिए इसे देख दर्शकों ने कैसी प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
फिल्म 'जेलर 2' कल गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं, आज शुक्रवार को भी कई फिल्में लगी हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' की काफी चर्चा है। इसके अलावा यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' भी सज चुकी है। यह फिल्म दर्शकों पर कितना जादू चला पाई है? जानिए
कैसी लगी यामी की 'नई नवेली' फिल्म?
बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ कोठारे अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो इस पर मिले-जुले रिएक्शंस आए हैं। फिल्म को एंटरटेनिंग बताया जा रहा है। मगर, साथ ही कुछ दर्शकों को इसकी कहानी खास पसंद नहीं आई है।
#NayiNaveli⭐⭐⭐⭐/5 Brilliant and Outstanding 👏🏻 Best Horror Comedy mixture Packed .best film of 2026 ..it's a funny , many scene are laughing. Song are ❤️loved it . Every casting performance are brilliant. @yamigautam you are the finest actress of this industry.Nailed it . https://t.co/TmI0hA8TBo
— Hitesh Kumar (@HiteshKumar2112) October 16, 2026
यामी की अदाकारी पर क्या बोले दर्शक?
फिल्म 'नई नवेली' को देखकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'यह फिल्म बहुत मजेदार है। कई दृश्यों पर हंसी आती है। गाने भी बहुत अच्छे लगे। सभी कलाकारों का अभिनय शानदार है। यामी गौतम आप इस इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं। आपने कमाल कर दिया'।
@BawalCinephile Super hit a light mythology mystery movie. #NayyiNavelli
— Movie Maze (@Mjcartels) October 16, 2026
#NayyiNavelliReview | Mythological Mess #YamiGautam #NayyiNavelli ⭐️⭐️ https://t.co/XcW2chpEuf
— Nitinn Sethi (@nitinnsethi) October 16, 2026
विजुअल्स के मामले में मात खा गई फिल्म
एक यूजर ने लिखा है, 'यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। मगर, इसका सेकंड हाफ बहुत ही फ्लैट है'। कुछ लोगों को इसके विजुअल्स पसंद नहीं आए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'भारतीय फिल्मों में एआई एनीमेशन का इस्तेमाल, खासकर तब जब कोई किरदार फ्लैशबैक बताता है या पुरानी कहानी सुनाता है, देखकर अब मेरा सब्र पूरी तरह जवाब दे चुका है। लंबी-चौड़ी कहानी और उसके साथ बहुत ही आलस भरे विजुअल प्रॉम्प्ट्स। तकनीक की तरक्की हमें रचनात्मकता के मामले में बस पीछे ही ले जा रही है'।
Genuinely on my last straw when it comes to AI animation in Indian movies the moment a character describes a flashback or narrates the lore. Long exposition with lazy visual prompts. The advancement of technology is only taking us backwards creatively #NayyiNavelli
— ANMOL JAMWAL (@jammypants4) October 16, 2026