{"_id":"66a4569ebb31436753050574","slug":"olympics-2024-from-lady-gaga-to-juliet-armanet-these-stars-rocked-the-opening-ceremony-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Olympics 2024: लेडी गागा से लेकर जूलियट अरमानेट तक, ओलंपिक उद्घाटन समारोह में इन सितारों ने बांधा समां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Olympics 2024: लेडी गागा से लेकर जूलियट अरमानेट तक, ओलंपिक उद्घाटन समारोह में इन सितारों ने बांधा समां
Sat, 27 Jul 2024 07:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:41 AM IST
सार
पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्धाघटन समारोह में दुनिया के कई जाने माने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों के दिल जीत लिए। लेडी गागा, अया नाकामुरा, मरीना वियोटी, एक्सेल सेंट-सिरेल, जूलियट अरमानेट और अब्देलक्रीम ब्राह्मी ने जैसी हस्तियों ने अपने प्रदर्शन से कार्यक्रम को भव्य बनाया।
विज्ञापन
ओलंपिक 2024 उद्घाटन समारोह
- फोटो : X@Olympics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह मनोरंजन की दुनिया के चर्चित सितारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हॉलीवुड स्टार लेडी गागा की शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वहीं, फ्रांसीसी-मालियन गायिका-गीतकार अया नाकामुरा ने अपनी परफॉर्मेंस से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
लेडी गागा
- फोटो : X@@ladygaga
लेडी गागा ने लगाए कार्यक्रम में लगाए चार चांद
उनके अलावा ओपेरा गायिका मरीना वियोटी और हेवी मेटल बैंड गोजिरा ने फ्रांसीसी क्रांति के एक प्रसिद्ध गीत 'आह, का इरा' अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। लेडी गागा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से समारोह की तस्वीरें साझा कीं और एक लंबी पोस्ट में उन्होंने अपनी प्रस्तुति और उद्घाटन समारोह के दौरान गाए गए गीत के बारे में बात की। लेडी गागा ने पेरिस में ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में 1960 के दशक की कैबरे धुन 'मोन ट्रुक एन प्लम्स' की शानदार प्रस्तुति के साथ फ्रांसीसी भावना को प्रदर्शित किया। उन्होंने इस पोस्ट में ओलंपिक आयोजन समिति की ओर से एक विशेष फ्रांसीसी गीत को गाने के लिए कहे जाने पर आभार व्यक्त किया।

सेलीन डायोन
- फोटो : X@Olympics
सेलीन डायोन ने चार साल बाद दी प्रस्तुति
सेलीन डायोन ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में 'स्टिफ पर्सन सिंड्रोम' जैसी चुनौती काबू पाते हुए चार वर्षों में अपना पहला लाइव प्रस्तुति दी। सफेद गाउन पहने हुए समारोह के अंतिम गीत के रूप में एडिथ पियाफ का क्लासिक गीत हाइमन डे लामोर गाया।

रिम'के ने रैप से जीता लोगों का दिल
लेडी गागा के मनमोहक प्रदर्शन के बाद परेड फिर से शुरू हुई। इसके बाद फ्रांसीसी सेना के संगीतकारों के साथ फ्रांसीसी-मालियन गायिका अया नाकामुरा अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके अलावा फ्रांसीसी गायिका-गीतकार जूलियट अरमानेट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में अंग्रेजी रॉक संगीतकार जॉन लेनन का गीत 'इमेजिन' प्रस्तुत किया। यह गीत ओलंपिक परंपरा का हिस्सा रहा है। रिम'के के नाम से मशहूर फ्रेंच रैपर अब्देलक्रीम ब्राह्मी ने उद्घाटन समारोह के दौरान अपने रैप से सभी का दिल जीत लिया।
फांसीसी झंडा थामे दिखीं एक्सेल सेंट-सिरेल
फ्रांसीसी मेजो-सोप्रानो ओपेरा गायिका एक्सेल सेंट-सिरेल ने ग्रैंड पैलेस की छत से 2024 पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की परेड के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रगान, ला मार्सिलेज की अपने प्रस्तुति खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में सेंट-सिरेल ने एक सफेद पोशाक पहनी थी। साथ ही, उन्होंने एक बड़ा फ्रांसीसी झंडा थामे हुए थीं।
Emma Corrin: शाकाल से भी ज्यादा खतरनाक निकली एमसीयू की नई विलेन, खुद को न महिला मानती हैं और न पुरुष