फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Operation Sindoor pakistani actor fawad khan trolled on his condolence message know why

Operation Sindoor: फवाद खान ना घर के ना घाट के, भारत के खिलाफ उगला जहर; एक्टर की इस बात से नाराज पाकिस्तानी

Wed, 07 May 2025 04:58 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 07 May 2025 04:58 PM IST
सार

Fawad Khan Trolled: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की बिलबिलाहट साफ नजर आ रही है। आतंकियों के ठिकाने पर हमले के बाद पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने भारत के खिलाफ जहर उगला, लेकिन उन्हें अपने ही मुल्क के लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा। जानते हैं  ऐसा क्यों हुआ?
 

विज्ञापन
Operation Sindoor pakistani actor fawad khan trolled on his condolence message know why
फवाद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की हालत धोबी के कुत्ते की तरह हो गई है। वह ना घर के रह गए हैं ना घाट के। भारत में बैन होने के बाद अब उन्हें अपने मुल्क में भी प्रशंसकों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बुधवार को भारत के हवाई हमलों में मारे गए आतंकियों के लिए फवाद खान ने शोक जताया। इसके बाद से पाकिस्तानी प्रशंसकों में आक्रोश पैदा हो गया और उन्होंने अभिनेता की कड़ी आलोचना की। जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों किया?

विज्ञापन

बिलबिलाए फवाद ने क्या लिखा?
अभिनेता फवाद खान ने बुधवार को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुए हमले के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अभिनेता ने लिखा, ‘इस शर्मनाक हमले में घायल और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं मृतकों और उनके प्रियजनों के लिए दुआ करता हूं। सभी से एक सम्मानजनक अनुरोध: भड़काऊ शब्दों से आग को भड़काना बंद करें। यह निर्दोष लोगों की जान के लायक नहीं है। बेहतर समझ की जीत हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन

फवाद खान ने डिलीट की पोस्ट
कई भारतीय फिल्मों में काम कर चुके फवाद खान ने भारत द्वारा आतंकियों पर किए गए एयर स्ट्राइक पर जहर उगलने से बाज नहीं आए, लेकिन उनके अपने ही देश के लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। फवाद का इंस्टाग्राम हैंडल भारत में ब्लॉक कर दिया गया है, लेकिन पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसके लिए उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अपनी पोस्ट को हटा दिया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Niche Lifestyle (@nichelifestyle)


विज्ञापन

पाकिस्तानी यूजर्स ने क्या लिखा?
फवाद खान की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने भारत का उल्लेख कहां किया है?’ एक यूजर ने लिखा, ‘तुम जाओ वहां पर फिल्म करो। शर्म आनी चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘मुझे आपकी संवेदना की जरूरत नहीं है।’ एक और ने लिखा, ‘अब समय आ गया है कि हमारी इंडस्ट्री को उनका बहिष्कार करना चाहिए!’



‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में 
बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी साझा की, जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के लिए किया गया हमला था। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed