सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Orry break Silence On Feud With Sara Ali Khan allegation on her mother

सारा अली खान से ओरी ने इसलिए बनाई दूरी, अमृता सिंह को लेकर कही ये बात; बताया सुलह का तरीका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 28 Jan 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Orry: सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से अनबन पर ओरी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें सारा से दिक्कत नहीं है बल्कि किसी और से है।

Orry break Silence On Feud With Sara Ali Khan allegation on her mother
ओरी, अमृता सिंह, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर ओरी इन दिनों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को लेकर सुर्खियों में हैं। वह एक समय सारा अली खान के साथ काफी क्लोज थे। हालांकि, अब खबरें हैं कि दोनों के बीच अनबन हो गई है। उनके बीच मनमुटाव तब शुरू हुआ जब ओरी ने सारा, पलक और अमृता सिंह पर तंज कसा। इसके बाद सारा और इब्राहिम ने ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।
Trending Videos

सारा की मां से ओरी हुए परेशान
ओरी ने हाल ही में एचटी से अपने झगड़े पर बात की है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने सारा अली खान की मां की वजह से सारा से दूरी बनाई है। उन्होंने बताया कि सारा की मां अमृता सिंह ने उन्हें परेशान किया। ओरी ने कहा 'मैंने कुछ समय पहले सारा को अनफॉलो कर दिया था। मैंने वर्षों से इब्राहिम को फॉलो नहीं किया है। सारा के साथ दोस्ती रखने का मतलब है कि परेशानी को नजरअंदाज करना। उनकी मां ने मुझे परेशान किया। मुझे नहीं लगता कि मैं अब और ऐसा कर पाउंगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)


विज्ञापन
विज्ञापन

Orry break Silence On Feud With Sara Ali Khan allegation on her mother
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : एएनआई
क्या है पूरा मामला?
ख्याल रहे कि हाल ही में सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने कथित तौर पर ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि बीते दिनों ओरी ने सारा अली खान और पलक तिवारी के नाम को लेकर खराब कमेंट किया था। ओरी ने कथित तौर पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने महिलाओं के सबसे खराब तीन नामों को लिस्ट किया था। ओरी ने कथित तौर पर सारा, पलक और अमृता के नाम को लेकर कहा कि ये सबसे 'खराब' नाम हैं।

ओरी ने किया अपना बचाव
ओरी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था। मेरा मतलब किसी को नीचा दिखाना नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सारा को इससे बुरा नहीं लगा होगा।
ओरी से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में सारा के साथ सुलह करेंगे, तो ओरी ने कहा, 'अगर अमृता सिंह माफी मांगती हैं तो हो सकता है कि मैं भविष्य में इस बात को भूल जाऊं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed