Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर बोले पाक एक्टर फवाद खान, 'अबीर गुलाल' के विरोध के बीच कही ऐसी बात
Fawad Khan Reaction on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद अपनी आगामी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर हो रहे विरोध के बीच अब पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान का इस हमले पर पहला रिएक्शन सामने आया है। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर विरोध जताया जा रहा है। लोग फवाद खान की फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। अब इस विरोध के बीच पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया है।
फवाद ने इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी
अभिनेता फवाद खान ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में पाक अभिनेता ने लिखा, “पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करते हैं।”
यह खबर भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर पाक फिल्म इंडस्ट्री से आया पहला रिएक्शन, इस एक्ट्रेस ने जताया दुख; बोलीं- दर्द सिर्फ उनका नहीं
फवाद की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को बायकॉट करने की मांग
फवाद खान की यह पोस्ट पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण आगामी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच आई है। ‘अबीर गुलाल’ में फवाद खान के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से फवाद खान एक लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Vaani Kapoor: पहलगाम हमले के बाद वाणी कपूर हो रहीं ट्रोल, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.