Palash Muchhal: शादी से पहले पलाश ने दिया स्मृति को सरप्राइज, वीडियो वायरल; अविका-शरद समेत सेलेब्स ने दी बधाई
Palaash Muchhal Proposes Smriti Mandhana: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने अपनी गर्लफ्रेंड और क्रिकेटर स्मृति मंधाना को प्रपोज किया है। उन्होंने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में डीवाई पाटिल स्टेडियम स्मृति को प्रपोज किया है। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विस्तार
म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिंदगी की नई शुरुआत से पहले पलाश ने बड़े रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है। उन्होंने डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को प्रपोज किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, 'उसने हां कह दिया है'।
घुटनों के बल बैठकर किया प्रपोज
शादी से पहले पलाश ने स्मृति को शानदार सरप्राइज दिया है। पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पलाश गर्लफ्रेंड स्मृति को लेकर स्टेडियम में आते हैं। इस दौरान स्मृति की आंखों पर एक पट्टी बंधी है। स्टेडियम में एंट्री के बाद स्मृति के आखों पर बंधे बैंड को पलाश हटाते हैं और घुटनों के बल बैठकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता और अंगूठी देते हुए प्रपोज करते हैं। स्मृति एकदम हैरान रह जाती हैं।