'राइज एंड फॉल' फिनाले में भोजपुरी स्टार पवन सिंह लगाएंगे तड़का, धनश्री वर्मा-आकृति नेगी संग किया रोमांटिक डांस
Pawan Singh In Rise And Fall: रियलिटी शो राइज एंड फॉल के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह धमाका करने वाले हैं। शो के प्रोमो में अभिनेता धनश्री और आकृति नेगी संग डांस करते दिख रहे हैं।

विस्तार
राइज एंड फॉल का ग्रैंड फिनाले बेहद ही खास होने वाला है। इस शो में एक बार फिर से भोजपुरी स्टार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आने वाले हैं, जिसका नया प्रोमो भी सामने आया है। धनश्री वर्मा और आकृति नेगी के साथ अभिनेता के साथ जोरदार ठुमके लगाती दिख रही हैं। आइए देखें प्रोमो।

पवन सिंह का नाम सुन खुशी से झूम उठीं धनश्री
एमएक्स प्लेयर पर राइज एंड फॉल के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह वापसी कर रहे हैं। प्रोमो में, धनश्री और आकृति पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आ रही हैं। फिर आगे दिखता है कि उन्हें पवन सिंह की आवाज सुनाई देती है, इसके बाद धनश्री-आकृति काफी उत्साहित हो जाती हैं। बाद में वे भोजपुरी सुपरस्टार के साथ एक शानदार डांस परफॉर्मेंस देती नजर आती हैं। राइज एंड फॉल का ग्रैंड फिनाले 17 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।
धनश्री संग लगाए जोरदार ठुमके
इस आगामी एपिसोड के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पवन सिंह को धनश्री और आकृति के साथ जोरदार ठुमके लगाते देखा जा सकता है। इन तीनों का रोमांटिक और जबरदस्त डांस देख सभी प्रतियोगी एंजाय कर रहे हैं।
पवन सिंह Come Back - Rise and fall🥰
— The गहड़वाल (@Sahasrabahu_) October 15, 2025
बिहारी छोरा के पहुंचते ही Rise and fall में लगा चार चांद, सुर्पनखाओं में खुशी की लहर ♥️#pawansingh #RiseAndFall pic.twitter.com/dMjoGI5h46
यह खबर भी पढ़ें: 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज के पूरे हुए 27 साल, करण जौहर ने शेयर की अंजलि-राहुल-टीना की थ्रोबैक तस्वीरें
कौन बनेगा विजेता?
कीकू शारदा और आदित्य नारायण भी अब दौड़ से बाहर हो गए हैं। शेष प्रतियोगी, आरुष भोला, बाली, मनीषा रानी, आकृति नेगी, और नयनदीप रक्षित वर्कर्स के रूप में, और अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल रूलर्स के रूप में अंतिम चरण के लिए तैयारी कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन विजेता बनता है।