फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pop star Katy Perry and Orlando Bloom separated after 6 years of getting engaged

Katy Perry: मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम से अलग हुईं पॉप स्टार कैटी पेरी, सगाई के छह साल बाद लिया ये अहम फैसला

Fri, 04 Jul 2025 12:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 04 Jul 2025 12:26 PM IST
सार

Katy Perry-Orlando Bloom: हाल ही में पॉप स्टार कैटी पेरी और अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम सगाई के 6 साल बाद अलग हो गए। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन
Pop star Katy Perry and Orlando Bloom separated after 6 years of getting engaged
कैटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम - फोटो : एक्स

विस्तार

साल 2016 में पॉप स्टार कैटी पेरी और एक्टर ऑरलैंडो की मुलाकात हुई थी, इसके बाद दोनों में प्यार हो गया था और साल 2019 में दोनों ने सगाई कर ली थी। अब करीब छह साल बाद दोनों ने अपने रिश्तों को खत्म कर लिया और अलग हो गए हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि दोनों की एक बेटी भी है।

विज्ञापन


बेटी का साथ में करेंगे देखभाल
लगभग एक दशक से पॉप स्टीर कैटी पेरी और ऑरलैंडो के बीच चल रहा रिश्ता अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। हाल ही में पीपल और यूएसए टुडे को जारी एक बयान में, इस जोड़े के एक प्रतिनिधि ने बताया, "ऑरलैंडो ब्लूम और कैटी पेरी के रिश्ते के बारे में कई दिनों से चर्चा हो रही है। अब दोनों प्रतिनिधियों ने पुष्टि की है कि ऑरलैंडो और कैटी पिछले कई महीनों से अपने रिश्ते को बदलकर अपनी बेटी का सार्वजनिक रूप से पालन-पोषण कर रहे हैं।’ आगे कहा गया, ‘उनकी प्राथमिकता अपनी बेटी को प्यार, स्थिरता और आपसी सम्मान के साथ पालना है और ये हमेशा रहेगा।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Uorfi: 'चाहे कुछ कर लूं..मुझे नफरत ही मिलेगी', उर्फी ने शेयर किए गालियों से भरे स्क्रीनशॉट, सेलेब्स ने दी ताकत
विज्ञापन
विज्ञापन


जेफ बेजोस की शादी से बढ़ी चर्चा
हाल ही में बिजनेसमैन जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की भव्य शादी में अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम अकेले शामिल हुए थे, जिसने कैटी पेरी से ब्रेकअप की चर्चा को और बढ़ा दिया था।

कैसी शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी?
पॉप स्टार कैटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने  2019 में वेलेंटाइन डे पर सगाई कर ली थी। फिर अगस्त 2020 में इस जोड़े ने कोविड-19 महामारी के बीच अपनी बेटी डेजी डोव का स्वागत किया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि ब्लूम और उनकी पूर्व पत्नी, ऑस्ट्रेलियाई मॉडल मिरांडा केर का एक बेटा फ्लिन है, जिसका जन्म 2011 में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed