फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas Reaction on Prithviraj Sukumaran Aadujeevitham trailer know what salaar star says

Prabhas: पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आदुजीविथम' के ट्रेलर पर प्रभास ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यकीन नहीं हो रहा कि...

Sun, 10 Mar 2024 01:20 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 01:20 PM IST
सार

'सलार' स्टार प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मेरे भाई पृथ्वीराज ये तुमने क्या किया है। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि यह वही व्यक्ति है, जिसने वरदराज मन्नार की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Prabhas Reaction on Prithviraj Sukumaran Aadujeevitham trailer know what salaar star says
पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदुजीविथम-द गोट लाइफ' को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसके बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। पृथ्वीराज सुकुमारन की यह फिल्म 'आदुजीविथम-द गोट लाइफ' बेन्यामिन के नॉवेल 'आदुजीविथम' पर आधारित है, जो एक सच्ची कहानी है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों की भारी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। वहीं, अब सुपरस्टार प्रभास ने भी इस ट्रेलर की प्रशंसा की है। 

विज्ञापन

 

आदुजीविथम के ट्रेलर को दर्शक कर रहे हैं खूब पसंद

दरअसल, फिल्म 'सलार' में प्रभास और सुकुमारन साथ काम कर चुके हैं। शनिवार को पृथ्वीराज की फिल्म 'आदुजीविथम' का ट्रेलर सामने आने के बाद प्रभास ने 'सलार' को-स्टार की जमकर तारीफ की और रिलीज से पहले ही इसे ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। प्रभास ने कहा, 'यकीन नहीं हो रहा कि यह वही व्यक्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभास ने की तारीफ

'सलार' स्टार ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मेरे भाई पृथ्वीराज मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि यह वही व्यक्ति है, जिसने वरदराज मन्नार की भूमिका निभाई है। बधाई हो मैं इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यकीनन एक ब्लॉकबस्टर आने वाले हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aadujeevitham - TheGoatLifeFilm (@thegoatlifefilm)



Manisha Rani : अगले दस साल तक मनीषा रानी नहीं करेंगी यह काम, सुनकर रह जाएंगे हैरान


 
विज्ञापन

गौरतलब है कि, प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन ने साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सलार' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसदं किया। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में दोनों सुपरस्टार की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।   

Miss World 2024: प्रियंका चोपड़ा ने की नीता अंबानी की प्रशंसा, बोलीं- कुछ वर्षों में मिला उन्हें जानने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed