फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pran Death Anniversary Special 10 Character as Famous Villain

Pran: फिल्मों में प्राण ने निभाया ऐसा रोल कि असल में डरने लगे लोग, जानें बतौर विलेन उनके 10 किरदार

Sat, 12 Jul 2025 08:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 12 Jul 2025 08:13 AM IST
सार

Pran Death Anniversary: प्राण ने साल 1940 से 1990 के दशक तक फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। यहां हम उनके 10 चर्चित किरदारों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Pran Death Anniversary Special 10 Character as Famous Villain
प्राण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

12 फरवरी 1920 को जन्मे प्राण ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह फिल्म में अक्सर विलेन का रोल करते थे। अपनी मेहनत और लगन से फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले अभिनेता प्राण ने एक दौर में मुख्य अभिनेताओं के बराबर फीस ली। उनकी अदाकारी का प्रभाव यह था कि लोग असल जिंदगी में उनसे डरते थे। उन्होंने 1940 से 1990 तक कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई। ऐसे में आज उनकी पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं बतौर विलेन उनके 10 यादगार किरदार के बारे में।

विज्ञापन


शेर खान
फिल्म 'जंजीर(1973)' एक्शन क्राइम फिल्म थी। इसमें प्राण ने शेर खान नाम का किरदार निभाया था। यह किरदार शक्तिशाली और दबंग था। फिल्म में प्राण अपने सिंद्धांतों के लिए जाने जाते थे। इसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था। 

विज्ञापन

Pran Death Anniversary Special 10 Character as Famous Villain
प्राण - फोटो : अमर उजाला

मंगल चाचा
साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'उपकार' भारत-पाकिस्तान की जंग पर आधारित थी। फिल्म में प्राण ने मंगल चाचा का एक हास्यपूर्ण और चंचल खलनायक का किरदार निभाया था। फिल्म में वह भले खलनायक की भूमिका में थे लेकिन उन्होंने अपनी हरकतों से दर्शकों को खूब हंसाया था। इसमें मनोज कुमार और आशा पारेख ने अहम किरदार निभाया था। 

राका
फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है (1960)' में प्राण ने एक ऐसे डाकू का किरदार निभाया था जिसे देखकर लोग कांपते थे। फिल्म में यह किरदार लोगों को परेशान करता था। फिल्म में राज कपूर और पद्मिनी रामचंद्रन ने अहम भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन रघु कर्माकर ने किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Sanjeev-Hema: एक शर्त की वजह से हेमा मालिनी से नहीं हो सकी संजीव कुमार की शादी, जिंदगी भर रहे कुंवारे

गजेंद्र
साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'राम और श्याम' में प्राण खलनायक बनकर आए। यह फिल्म कॉमेडी जोनर की थी। फिल्म में प्राण ने एक जमींदार का किरदार निभाया था। जो लोगों पर अत्याचार करने के लिए जाना जाता था। यह फिल्म 1964 में आई तेलुगु फिल्म 'रामुडु भीमुडु' की रीमेक थी। इसमें दिलीप कुमार और वहीदा रहमान अहम रोल में थे।

राजा उग्र नारायण
साल 1958 में रिलीज हुई यह फिल्म रोमांटिक थी। इसमें प्राण ने एक क्रूर और स्वार्थी राजा का किरदार निभाया था। वह अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकता था, चाहे उससे किसी का नुकसान ही क्यों न हो। बिमल रॉय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वैजयंती माला और दिलीप कुमार अहम किरदार में थे।

विज्ञापन

Pran Death Anniversary Special 10 Character as Famous Villain
प्राण - फोटो : सोशल मीडिया

शंकर
'दिल दिया दर्द लिया (1966)' में प्राण ने शंकर का किरदार निभाया था। यह एक धोखेबाज और चालाक व्यक्ति का किरदार था, जो अपने फायदे के लिए किसी को भी धोखा दे सकता था। फिल्म में दिलीप कुमार और वहीदा रहमान नजर आए। यह रोमांटिक फिल्म थी। इसमें प्राण का दिलीप कुमार से टकराव होता है।

जिया-उल-हक
'शहंशाह(1988)' क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसमें प्राण ने एक भ्रष्ट और शक्तिशाली पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था, जो पद का गलत इस्तेमाल करता था। टीनू आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आए थे। यह फिल्म आज भी चर्चित है। 

Pran Death Anniversary Special 10 Character as Famous Villain
प्राण - फोटो : सोशल मीडिया

जिमी
'अमर अकबर एंथोनी(1977)' एक मसाला फिल्म थी। फिल्म में प्राण ने जिमी नाम का एक चालाक और धोखेबाज व्यवसायी का किरदार निभाया था। वह अपने फायदे के लिए गलत काम करता था। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन नजर आए थे।

इन फिल्मों में भी निभाई विलेन की भूमिका

  • साल 1956 में आई फिल्म 'हलाकू' में प्राण ने हलाकू का किरदार निभाया था जो काफी लोकप्रिय हुआ था। यह एक डाकू का किरदार था। फिल्म में प्राण, अजित और मीना कुमारी अहम किरदार में थे।
  • फिल्म 'जिद्दी(1948)' में प्राण ने एक खलनायक का किरदार निभाया था। इस फिल्म में देव आनंद और कामिनी कौशल ने अहम किरदार निभाया था।

प्राण के बारे में अहम बातें

  • अभिनय करने से पहले प्राण एक फोटोग्राफर थे। वह महीने में 200 रुपये कमाते थे।
  • मुंबई आने से पहले प्राण ने 22 फिल्मों में विलेन का रोल निभाया था।
  • प्राण ने अपने एक्टिंग करियर के बारे में पिता को नहीं बताया था।
  • प्राण अपने दौर में राजेश खन्ना के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दूसरे बॉलीवुड एक्टर थे।
  • प्राण ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
  • 1998 में दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने एक्टिंग से संन्यास ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed