सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prem Sagar Reacts On Nitesh Tiwari Ramayana Starring Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi And Sunny Deol

Prem Sagar: प्रेम सागर का आखिरी इंटरव्यू, रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर दी थी यह सलाह

Kiran Jain किरण जैन
Updated Sun, 31 Aug 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Prem Sagar last Interview: रविवार को रामानंद के बेटे और निर्देशक प्रेम सागर का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बीते दिनों नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ की पहली झलक सामने आई थी। इस मौके पर अमर उजाला ने प्रेम सागर से बात कर इस टीजर पर उनकी प्रतिक्रिया ली थी। यहां पढ़िए प्रेम सागर का आखिरी इंटरव्यू

Prem Sagar Reacts On Nitesh Tiwari Ramayana Starring Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi And Sunny Deol
रामायण और प्रेम सागर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जब-जब बात रामायण की होती है, तो सबसे पहले रामानंद सागर की 'रामायण' ही याद आती है। वही ‘रामायण’ जिसकी हर शाम देश की गलियां सूनी हो जाती थीं। अब जब नितेश तिवारी अपनी फिल्म ‘रामायण’ लेकर आ रहे हैं, तो सबकी नजर इस पर है। हाल ही में जब फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ तो लोगों में इसकी चर्चा भी छिड़ी। जब अमर उजाला डिजिटल ने इस टीजर पर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर से बात की थी तो उन्होंने बड़ी साफ और सधी हुई बात कही। जानिए उन्होंने क्या कहा था...

loader
Trending Videos

Prem Sagar Reacts On Nitesh Tiwari Ramayana Starring Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi And Sunny Deol
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

हर इंसान के मन में अपनी एक रामायण होती है
प्रेम सागर ने कहा, 'हर इंसान के मन में अपनी एक रामायण होती है। अगर कोई डायरेक्टर अपनी सोच से रामायण बना रहा है, तो हमें उसे फौरन सही या गलत नहीं कहना चाहिए। हमें उसे एक कोशिश की तरह देखना चाहिए।’ तीन मिनट के टीजर में शानदार विजुअल्स और दमदार VFX हैं। रणबीर कपूर को तीर चलाते हुए, ध्यान लगाते हुए और पेड़ पर चढ़ते हुए दिखाया गया है।

अगर राम पेड़ पर चलते हैं, तो वो उसकी कल्पना है
उनका मानना है कि आज की पीढ़ी ग्राफिक्स और विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ती है, तो अगर राम का नाम इन नए रास्तों से युवाओं तक पहुंच रहा है, तो ये बुरा नहीं, अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी की कल्पना में राम पेड़ पर चलते हैं, तो वो उसकी सोच है। हर कलाकार को अपनी बात कहने की आजादी होनी चाहिए। आखिर में जनता ही तय करती है कि क्या ठीक है और क्या नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Prem Sagar Reacts On Nitesh Tiwari Ramayana Starring Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi And Sunny Deol
सैफ अली खान और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष ने रावण को जिस तरह दिखाया, वो गलत था
हालांकि, इस दौरान प्रेम सागर का कहना था कि क्रिएटिव लिबर्टी का मतलब ये नहीं कि धार्मिक किरदारों की जड़ें ही हिला दी जाएं। आदिपुरुष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘आदिपुरुष’ में रावण को जिस तरह दिखाया गया, वो ठीक नहीं था। रावण कोई मांस खाने वाला या चिल्लाने वाला राक्षस नहीं था। वो एक बड़ा विद्वान और शिवभक्त ब्राह्मण था। राम ने खुद उसे यज्ञ कराने के लिए बुलाया था। रामेश्वरम की पूजा उसी की मिसाल है। जब आप ऐसे महान पात्रों को गलत तरह से दिखाते हैं, तो जनता उसे नकार देती है। ‘आदिपुरुष’ इसका उदाहरण है।

यह खबर भी पढ़ेंः Ramayana First Look Reaction: रामायण की पहली झलक पर फिदा हुए फैंस, बोले- यही चाहिए था, कुछ को याद आई आदिपुरुष

मैं क्रिटिक नहीं, रामभक्त हूं
प्रेम सागर ने खुद को न क्रिटिक बताया, न सिर्फ ऑडियंस। उन्होंने कहा, ‘मैं रामभक्त हूं। अगर कोई राम का नाम ले रहा है, राम की बात फैला रहा है, तो उसे मेरा नमस्कार है। राम का प्रचार किसी भी रूप में हो, उसका स्वागत होना चाहिए।’

Prem Sagar Reacts On Nitesh Tiwari Ramayana Starring Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi And Sunny Deol
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर में क्या है खास
ब्रह्मा, विष्णु और शिव त्रिदेव की झलक से शुरू होने वाले इस टीजर में रामायण को सभी युद्धों का अंत करने वाला युद्ध कहा गया है। वीडियो के आखिरी हिस्से में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आते हैं और यश को रावण के रोल में दिखाया गया है।

दो हिस्सों में बनेगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' दो हिस्सों में बनेगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed