{"_id":"661650cff2e48004870985ee","slug":"prithviraj-sukumaran-shares-big-update-about-prabhas-salaar-2-reveals-prashanth-neel-has-really-packed-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prithviraj Sukumaran Salaar 2 Update: पृथ्वीराज के फैंस के लिए खुशखबरी, सालार 2 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prithviraj Sukumaran Salaar 2 Update: पृथ्वीराज के फैंस के लिए खुशखबरी, सालार 2 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा
Wed, 10 Apr 2024 02:13 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:13 PM IST
सार
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर इन दिनों पृथ्वीराज सुकुमारन खूब जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी फिल्म 'सालार 2' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसी के साथ फिल्म 'सालार 2' को लेकर अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा अठाया।
विज्ञापन
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ के उन अभिनेताओं में से हैं जिनकी लोग हर फिल्म देखना पसंद करते हैं। जहां एक ओर पृथ्वीराज अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। तो वहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'सालार 2' की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ फिल्म जगत का जाना पहचाना चेहरा है। अभिनेता की हर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। जहां एक ओर पृथ्वीराज फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में विलेन का दमदार किरदार निभाया है। वहीं वो दूसरी तरफ अपनी आने वाली फिल्म 'सालार 2' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'सालार 2' में पृथ्वीराज और प्रभास की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर अभिनेता ने किए कई खुलासे।
सालार 2 को लेकर बड़ा खुलासा
'सालार' की सफलता के बाद ही निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म 'सालार' का दूसरा भाग बनाने का अहम फैसला लिया। फिल्म 'सालार' में पृथ्वीराज ने एक विरोधी की भूमिका निभाई है। 'सालार' दो दोस्तों की कहानी पर आधारित फिल्म है। इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन दोस्त की भूमिका में नजर आए थे। पहले ये दोनों दोस्त होते है, लेकिन बाद में इन दोनों की दोस्ती में दरार आ जाती है और दोनों दुश्मन बन जाते हैं। प्रभास और पृथ्वीराज अभिनीत फिल्म 'सलार 2' की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी। 'सलार 2' के एलान के बाद से ही फैंस का उत्साह चरम पर है। फिल्म 'सालार 2' को 2025 में रिलीज होने की चर्चा हैं। इस फिल्म में प्रभास, श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार में नजर आएंगे। होम्बले फिल्म्स इस फिल्म के दूसरे भाग को बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस करेगी।
फिल्म के बारे में बताई खास बात
एक इंटरव्यू के दौरान पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा, ''फिल्म सालार 2 की शूटिंग के लिए निर्देशक प्रशांत नील बेहद ही उम्दा जगह की खोज में लगे हुए हैं। मैं कुछ समय की छुट्टी लूंगा अपनी फिल्म 'एल2: एमपुरान' की शूटिंग पूरी करने से पहले। लेकिन मैं छुट्टी में जाने से पहले 'सालार 2' के कुछ हिस्सो की शूटिंग पूरी कर लूंगा। मुझे लगता है कि यह फिल्म 2025 में रिलीज हो जाएगी।''
विज्ञापन
पृथ्वीराज के मन की बात
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा, ''जब मुझे फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की स्किप्ट मिली थी, तब मैं बहुत बड़ी दुविधा में फंस गया था, क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग तारीख 'सालार 2' की तारीख से मैच कर रही थीं, जिसकी वजह से मैं बहुत परेशान हो गया था। लेकिन जब मैंने निर्देशक प्रशांत के साथ 20 मिनट तक फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्होंने मुझे सलाह दी की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को कर लेना ही समझदारी है, नहीं तो मुझे फिल्म की रिलीज के बाद पछतावा होगा।'' 'सलार 1' का दुनियाभर में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 617 करोड़ रुपये रहा। वहीं फिल्म 'सालार 2' से फैंस को बेहद उम्मीदें हैं।
BMCM Advance Booking : बड़े मियां छोटे मियां ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल, रिलीज से पहले कमाए करोड़ों