सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   priyanka chopra bollywood comeback with sanjay leela bhansali love and war film 2026

Priyanka Chopra: रणबीर-आलिया की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, भंसाली संग 10 साल बाद फिर करेंगी काम?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 03 Aug 2025 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra in Love And War: बॉलीवुड से दूर हॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरते हुईं प्रियंका चोपड़ा को लेकर अब खबर आ रही हैं कि वो फिर से बॉलीवुड में दमदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

priyanka chopra bollywood comeback with sanjay leela bhansali love and war film 2026
प्रियंका-संजय - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट से एक अलग पहचान बनाई है। एक वक्त था जब प्रियंका ने बॉलीवुड में बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से धीरे-धीरे दूरी बना ली और हॉलीवुड की ओर रुख कर लिया। अब खबरें हैं कि लगभग 6 साल बाद वो फिर से भारतीय सिनेमा में धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं और वो भी एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ।
Trending Videos


प्रियंका चोपड़ा का डांस नंबर
हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी याद शेयर की जिसमें उन्होंने फिल्म 'राम-लीला' के मशहूर गाने 'राम चाहे लीला' को याद किया। इस पोस्ट ने एक बार फिर उनके फैंस के बीच उम्मीद जगा दी कि शायद प्रियंका बॉलीवुड में दोबारा दस्तक देने वाली हैं। अब 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक डांस नंबर कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है लेकिन रणबीर, आलिया और विक्की कौशल की फिल्म में प्रियंका अपने डांस का तड़का लगा सकती हैं। आखिरी बार उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में ही काम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Box Office: 'महावतार नरसिम्हा' की लंबी छलांग, 'सन ऑफ सरदार 2'-'धड़क 2' पड़ीं बेजान; जानें 'सैयारा' का भी हाल

'लव एंड वॉर' के बारे में
भंसाली की इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि इसमें रणबीर और विक्की के बीच का एक जबरदस्त सीन भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो सकता है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका फिल्म में या तो एक स्पेशल अपीयरेंस करेंगी या फिर उनका एक हाई-एनेर्जी डांस नंबर हो सकता है। ऐसे में एक बार फिर भंसाली और प्रियंका की जोड़ी पर्दे पर वही जादू बिखेर सकती है, जैसा 'राम चाहे लीला' के दौरान हुआ था।

प्रियंका का दमदार करियर
साल 2003 में बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका ने ‘फैशन’, ‘बर्फी’, ‘मैरी कॉम’, ‘डॉन’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से आलोचकों और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया था। पर शादी और विदेश शिफ्ट होने के बाद वह फिल्मों से दूर होती चली गईं। हालांकि अगर अब प्रियंका वापसी करती हैं तो उनके फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। 2015 में अमेरिका शिफ्ट होने के बाद से प्रियंका ने सिर्फ दो हिंदी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उन्हें फिल्म द स्काई इज पिंक थी में देखा गया था, जो 2019 में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed