सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra likely to return as female lead in Hrithik Roshans film Krrish 4

'वाराणसी' के अलावा इस भारतीय फिल्म से जुड़ रही प्रियंका चोपड़ा, फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों में कर चुकी अभिनय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 07 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' में लीड रोल निभा रही हैं। वह जल्द ही एक और फिल्म से जुड़ने वाली हैं। आइए जानते है वह कौन सी फिल्म है?

Priyanka Chopra likely to return as female lead in Hrithik Roshans film Krrish 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार

लंबे समय से हिंदी फिल्मों से दूर प्रियंका चोपड़ा अब सुर्खियों में आने लगी हैं। खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा ऋतिक रोशन के साथ 'कृष 4' में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फैंस के लिए यह अच्छी खबर है। प्रियंका चोपड़ा 'कृष' फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों में लीड एक्ट्रेस रही हैं।
Trending Videos


'कृष 4' का हिस्सा होंगी प्रियंका?
फैंस लंबे समय से इस बात को लेकर कशमकश में थे कि 'कृष 4' में फीमेल लीड के तौर पर कौन होगा। अब बॉलीवुड हंगामा ने यह खबर दी है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगी। इस खबर से फैंस उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो फिल्मों में निभाया लीड रोल
प्रियंका चोपड़ा 'कृष' से काफी पहले से जुड़ी रही हैं। दो फिल्मों में उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ अहम किरदार निभाया है। दर्शकों ने फिल्म में उनकी और ऋतिक की केमिस्ट्री को पसंद किया है। ऐसे में लगता है कि वह फिल्म में वापसी कर सकती हैं। 

Priyanka Chopra likely to return as female lead in Hrithik Roshans film Krrish 4
ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
कौन होगा निर्देशक?
ऋतिक रोशन न सिर्फ 'कृष 4' में अभिनय करेंगे बल्कि वह इसका निर्देशन भी करेंगे। उनके निर्देशन में बनने वाली यह पहली फिल्म होगी। फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि ऋतिक कैसे कैमरे के पीछे से चीजें संभालेंगे। 

क्या अल्लू अर्जुन के साथ नेगेटिव रोल में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना? इस किरदार में होंगी दीपिका पादुकोण

प्रियंका का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं। इसके बाद उन्होंने विदेशी फिल्मों में काम किया। वह जल्द ही फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed