सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka chopra Remembers Her late father Shares throwback photos with Lovely note On his Death Anniversary

'हर फैसले, हर घड़ी आप साथ हो'; पिता की पुण्यतिथि पर प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया पोस्ट, लिखा- बहुत याद आते हो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra Post: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वे अपने दिवंगत पिता को याद करती दिखी हैं। उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरों के साथ एक नोट लिखा है।

Priyanka chopra Remembers Her late father Shares throwback  photos with Lovely note On his Death Anniversary
प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता अशोक चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। भारतीय सिनेमा से हॉलीवुड तक उन्होंने अपने अभिनय का जादू चलाया है। प्रियंका की इस सफलता में उनके मात-पिता का पूरा सहयोग रहा है। पिता डॉ. अशोक चोपड़ा के साथ उनकी जबर्दस्त बॉन्डिंग थी। पिता की पुण्यतिथि पर अभिनेत्री उन्हें याद करती दिखी हैं।

Priyanka chopra Remembers Her late father Shares throwback  photos with Lovely note On his Death Anniversary
प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता अशोक चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

पिता की पुण्यतिथि पर साझा किया पोस्ट
प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में एक चिकित्सक (सर्जन) थे। वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 10 जून 2013 को अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था। पिता की पुण्यतिथि पर प्रियंका ने एक पोस्ट साझा किया है। साथ ही यादों की गुल्लक से कुछ खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka chopra Remembers Her late father Shares throwback  photos with Lovely note On his Death Anniversary
प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता अशोक चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

प्रियंका ने लिखा- 'हर पल आप साथ हो'
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता डांस करते दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर समझा जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी कमाल की बॉन्डिंग थी। एक तस्वीर प्रियंका के बचपन की है, जिसमें वे अपने पिता की गोद में नजर आ रही हैं। कुछ और तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा है, 'हम दोनों हमेशा साथ में डांस करते थे। डैड, आपकी बहुत याद आती है। आप हमेशा मेरे साथ हैं। हर घड़ी, हर फैसले में आप साथ हो। लव यू'।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन

बनवा रखा है पिता के नाम का टैटू
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता से जुड़ी यादों को बहुत करीने से संजो रखा है। अभिनेत्री ने अपनी कलाई पर भी अशोक चोपड़ा की याद में टैटू बनवा रखा है। इसमें उनके पिता की ही लिखावट में 'डैडीज लिटिल गर्ल' (Daddy's lil girl) लिखा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे लंबे वक्त बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वापसी को तैयार हैं। वे फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। एस.एस. राजमौली निर्देशित फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed