फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   priyanka chopra shares her stunning and stylish photos saying Soft launch of my current era

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं दिलकश तस्वीरें, बोलीं- 'मेरे नए दौर की शुरुआत'; आंखों की खूबसूरती में खोए फैंस

Sat, 16 May 2026 05:01 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 16 May 2026 05:01 PM IST
सार

Priyanka Chopra Photos: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरे शेयर की हैं। साथ ही लिखा है यह उनके नए दौर का लॉन्च है।

विज्ञापन
priyanka chopra shares her stunning and stylish photos saying Soft launch of my current era
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने वर्क फ्रंट के अलावा निजी जिंदगी से जुड़े पल भी वे यहां साझा करती हैं। आज शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कई तस्वीरें हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये फोटोज उनकी बीते पूरे वीक की झलकियां हैं। देसी गर्ल की बेटी मालती भी तस्वीरों में हैं।

विज्ञापन

priyanka chopra shares her stunning and stylish photos saying Soft launch of my current era
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

देसी गर्ल की आंखों की खूबसूरती ने खींचा ध्यान
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने इस पोस्ट में एक के बाद एक कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी आंखों की खूबसूरती पर लोगों की नजरें ठहर गई हैं। कुछ फोटोज में एक्ट्रेस स्किन केयर करती दिख रही हैं। फेस मास्क लगाकर उन्होंने सेल्फी ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फ केयर करती आईं नजर
इसके अलावा कुछ रैंडम फोटोज भी हैं, जिनमें वे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। उन्होंने घर पर रहकर सुकून के पल बिताए। सेल्फ केयर की। आराम फरमाया और पसंदीदा सिनेमा देखा। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा है, 'यह मेरे एक नए दौर का लॉन्च है'। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्तों के साथ भी मस्ती करती दिखी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन

priyanka chopra shares her stunning and stylish photos saying Soft launch of my current era
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मालती ने बनाया मम्मा के लिए ग्रीटिंग
प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी की झलकियां भी तस्वीरों में हैं। वे ग्रीटिंग कार्ड बना रही हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरें उनके प्ले टाइम की हैं। प्रियंका के फैंस ने मालती के हाथों में नजरिया नोटिस की हैं और लिख रहे हैं, 'अरे वाह। बेबी गर्ल को नजरिया पहना रखी हैं'। 

फैंस ने की तारीफ
प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। यूजर्स प्रियंका के आकर्षण, स्टाइल और फैशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'वाराणसी' के जरिए भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed