सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra talks about her tote bag Says She Always Carry Hanuman Chalisa Black Thread Due to This Reason

हनुमान चालीसा से काला धागा तक; पर्स में क्या-क्या साथ लेकर चलती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा? खुद किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 30 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra Carry Hanuman Chalisa: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी करके बेशक सात समुंदर पार चली गई हैं। मगर, अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। अपने पर्स में भी वे हमेशा कुछ ऐसी चीजें साथ लेकर चलती हैं, जिससे पता चलता है कि वे भारतीय मूल्यों और संस्कृति को भूली नहीं हैं।

Priyanka Chopra talks about her tote bag Says She Always Carry Hanuman Chalisa Black Thread Due to This Reason
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कोई अवसर हो, इवेंट हो या यात्राएं बॉलीवुड अदाकाराएं डिजाइनर और महंगे हैंडबैग लेकर चलती हैं। अक्सर लोगों को जिज्ञासा होती है कि इसमें क्या होता होगा? बेशक सबकी तरह वे भी कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट और जरूरी डॉक्यूमेंट आदि लेकर चलती होंगी। मगर, प्रियंका चोपड़ा इस मामले में भी थोड़ी देसी हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पर्स में क्या-क्या लेकर चलती हैं, हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है।  

Trending Videos

Priyanka Chopra talks about her tote bag Says She Always Carry Hanuman Chalisa Black Thread Due to This Reason
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बैग में क्या-क्या सामान रखती हैं पीसी?
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने टोट बैग की झलक दिखाई। उन्होंने रोजमर्रा की जरूरत की चीजें, कुछ सुरक्षा से जुड़ी चीजें और अपनी सेहत से जुड़ी चीजें बाहर निकालीं और साथ ही उनके पीछे की छोटी-छोटी कहानियां भी बताईं। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका मेकअप प्रोडक्ट और अन्य जरूरी सामान के अलावा हनुमान चालीसा भी हमेशा साथ लेकर चलती हैं। इसके अलावा इनहेलर भी उनके बैग में हमेशा रहता है, क्योंकि उन्हें अस्थमा है।

हमेशा साथ रहता है नजर बट्टू
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके बैग में काला धागा और हनुमान चालीसा भी हमेशा रहते हैं।प्रियंका चोपड़ा ने 'वोग इंडिया' को दिए इंटरव्यू में बताया कि यात्रा करते वक्त वे अपने पर्स में परफ्यूम, हेयर स्प्रे और सनग्लास के अलावा नजर बट्टू (इविल आई) भी रखती हैं। प्रियंका ने कहा, 'इंडिया में हम काला धागा पहनते हैं। यह नजर बट्टू है, जो बुरी नजर से बचाता है। एक ब्रेसलेट की तरह होता है। इसमें एक छोटा सा काला धागा पहना जाता है। इंडिया में हमारा मानना है कि यह बुरी शक्तियों को दूर रखता है। मुझे इन्हें एक साथ पहनना अच्छा लगता है। अपनी सुरक्षा के लिए जितना हो सके उतना अच्छा है। तो क्यों न करें?'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से साथ लेकर चलती हैं हनुमान चालीसा
प्रियंका ने अपने पर्स में हनुमान चालीसा की एक छोटी-सी किताब भी दिखाई। उन्होंने बताया कि वे इसे हमेशा अपने साथ क्यों रखती हैं? उन्होंने कहा, 'इसे रोज पढ़ना चाहिए। मैं रोज तो नहीं पढ़ पाती, लेकिन जितना हो सके, कोशिश करती हूं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें उन्हें लगता है कि उनकी हर यात्रा में यह उनकी रक्षा करती है। इसके अलावा उन्होंने बैग से एक पोर्टेबल चार्जर निकाला, जिस पर एक लेबल लगा हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा, 'इस पर लेबल इसलिए लगा है, ताकि घर की भाग-दौड़ में यह चोरी न हो जाए। मैं हर चीज पर लेबल लगाती हूं। मैं दराजों पर, अलमारियों पर, हर चीज पर लेबल लगाती हूं, क्योंकि अगर मैं ऐसा न करूं तो मेरे पति उसे अपने बैग में रख लेंगे'।

इसके अलावा और क्या-क्या सामान?
प्रियंका चोपड़ा ने अपना पर्स दिखाया, जिसमें निक जोनस के साथ सबसे पहली तस्वीर भी थी, जो 2018 में खींची गई थी। इसे वे हमेशा अपने साथ लेकर चलती हैं। इशके अलावा टाइड पेन (दाग हटाने वाला) भी हमेशा उनके साथ रहता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'डिजाइनर कपड़ों के मामले में मुझ पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मैंने गोल्डन ग्लोब्स के लिए बनी अपनी ड्रेस पर दाग लगा दिया था, क्योंकि मैं पिज्जा खा रही थी। तो, मैंने तुरंत इसका इस्तेमाल किया और ड्रेस ठीक हो गई'। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'वाराणसी' के जरिए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed