The Great Punjab Robbery Teaser: राज कुंद्रा की पंजाबी फिल्म का टीजर रिलीज, सच्ची घटना पर आधारित है कहानी
Raj Kundra Movie Teaser: राज कुंद्रा की आगामी पंजाबी फिल्म ‘द ग्रेट पंजाब रॉबरी' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें राज कुंद्रा डाकू की भूमिका में दिख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की आगामी पंजाबी फिल्म ‘द ग्रेट पंजाब रॉबरी' का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म ने दर्शकों में रोमांच कर दिया है।
क्या है फिल्म का टीजर?
राज कुंद्रा अभिनीत आगामी पंजाबी फिल्म ‘द ग्रेट पंजाब रॉबरी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही फिल्म से राज कुंद्रा का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। 1 मिनट 48 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत में बताया जाता है कि यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। फिल्म में दिखता है कि पुलिस की टीम एक डाकू को पकड़ने जाती है। इसके बाद अनाउंसमेंट होती है कि वो डाकू जहां भी छिपा है, वो हथियार फेंक कर बाहर आ जाए, नहीं तो बहुत बुरा हस्र होगा। फिर पुलिस डाकू तक तो पहुंच जाती है, लेकिन उसने अपने शरीर पे बम लगा रखा है, जिस कारण पुलिस की टीम वहां से भाग निकलती है। फिल्म का टीजर दर्शकों को प्रभावी लग रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Ankita Lokhande: 'मुझे आप पर गर्व है...', अंकिता ने पति विक्की को इमरान के साथ बॉलीवुड डेब्यू के लिए दी बधाई
RAJ KUNDRA STARS IN 'THE GREAT PUNJAB ROBBERY' – TEASER OUT NOW – 17 APRIL 2026 RELEASE... #RajKundra headlines the #Punjabi film #TheGreatPunjabRobbery – a quirky, thrilling and emotional rollercoaster rooted in #Punjab.
Directed by #SaurabhVarma, the heist drama isn't about… pic.twitter.com/3uUXBhaZQe — taran adarsh (@taran_adarsh) September 23, 2025
कब रिलीज होगी फिल्म?
'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म को सौरभ वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। इसके अलावा फिल्म का निर्माण अक्यूर मीडिया ने किया है और इसे लॉरेंस जॉन ने लिखा है। साथ ही आपको बताते चलें कि फिल्म में राज कुंद्रा के अलावा पायल राजपूत और गर्विता भी मौजूद हैं।