{"_id":"69f76615752824ab4a0849aa","slug":"raja-shivaji-box-office-collection-day-3-total-earning-on-sunday-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raja Shivaji Collection: क्या रविवार को 'राजा शिवाजी' ने दिखाया दम? बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' को दी पटखनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raja Shivaji Collection: क्या रविवार को 'राजा शिवाजी' ने दिखाया दम? बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' को दी पटखनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 03 May 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Raja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आज तीसरे दिन 'राजा शिवाजी' को वीकएंड का फायदा नहीं मिला है। हालांकि इसने पहले से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म 'भूत बंगला' से अच्छा कलेक्शन किया है।
राजा शिवाजी कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रितेश देशमुख और राजा शिवाजी की अदाकारी वाली फिल्म की रिलीज का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। शुरुआती बॉक्स ऑफिस के आंकड़े देख कर लगता है कि इसे वीकएंड का फायदा नहीं मिला है। आइए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
राजा शिवाजी
- फोटो : एक्स
'राजा शिवाजी' का कलेक्शन
फिल्म 'राजा शिवाजी' ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 8.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले दिन यानी शुक्रवार को इसने 11.35 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 30.52 करोड़ रुपये हो गया है।
Raja Shivaji Movie Review: सबकुछ होने के बाद भी कुछ रहा अधूरा, कैसी है रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’?

संजय दत्त
- फोटो : यूट्यूब
'राजा शिवाजी' का किससे है मुकाबला?
इन दिनों सिनेमाघरों में 'राजा शिवाजी' के साथ फिल्म 'भूत बंगला' लगी हुई है। अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की अदाकारी वाली फिल्म 'भूत बंगला' ने आज खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 3.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के क्रेज होने के बावजूद 'राजा शिवाजी' ने अच्छी कमाई की है।

अभिषेक बच्चन
- फोटो : यूट्यूब
कितना है फिल्म का बजट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'राजा शिवाजी' का बजट 100 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म का कलेक्शन अच्छा माना जा रहा है।
रिलीज से पहले इस फिल्म का सोशल मीडिया पर बज था। रिलीज के बाद इसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दिया। फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके बचपन से लेकर अफजल खान से संघर्ष तक की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म 'राजा शिवाजी' में जीवा माहाला की भूमिका में सलमान खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'राजा शिवाजी' की स्टारकास्ट
'राजा शिवाजी' के निर्देशक रितेश देशमुख हैं। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा हैं। इसमें रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। जेनेलिया डिसूजा ने उनकी पत्नी सईबाई भोसले का किरदार निभाया है। इन दोनों के अलावा इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान और सचिन खेडेकर हैं। सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है।