फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajesh Khanna and Hema Malini best 10 bollywood movies prem nagar kudrat mehbooba andaz bandish dard

Prem Nagar: 'प्रेम नगर' की रिलीज को पूरे हुए 50 साल, जानिए हेमा मालिनी-राजेश खन्ना की दस सुपरहिट फिल्में

Fri, 24 May 2024 08:44 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 24 May 2024 08:44 AM IST
सार

राजेश खन्न और हेमा मालिनी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'प्रेम नगर' की आज सिल्वर जुबली है। इस मौके पर आपको हेमा-राजेश की बेहतरीन फिल्मों के बारें में बताते हैं।
 

विज्ञापन
Rajesh Khanna and Hema Malini best 10 bollywood movies prem nagar kudrat mehbooba andaz bandish dard
राजेश खन्ना-हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं, जिन्हें दर्शक बड़े पर्दे पर कई बार देखना चाहते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी की आज हम बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने तकरीबन 10 से भी ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट भी हुईं। यहां बात कर रहे हैं राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की जोड़ी की। इन दोनों की लाजवाब केमेस्ट्री को लोग बहुत पसंद करते थे, यही वजह रही कि फिल्म मेकर्स ने उनको लेकर कई फिल्में बनाई। आज हेमा-राजेश की फिल्म 'प्रेम नगर' की सिल्वर जुबली है। आइए जानते हैं हेमा-राजेश की बेस्ट 10 फिल्मों के बारें में जानकारी।
विज्ञापन


प्रेम नगर
निर्देशक के एस प्रकाश राव की फिल्म 'प्रेम नगर' में 1974 में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 50 साल हो गए हैं। इस फिल्म का निर्माण डी रामानायडू ने किया था। इसमें राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, अरुणा ईरानी, अशोक कुमार, कामिनी कौशल, प्रेम चोपड़ा, असरानी और डेविड अब्राहम ने अहम भूमिका निभाई थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 50 साल हो गए हैं। अभिनेता डेविड फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे राजकुमार करण (राजेश खन्ना) को बेवकूफ बनाकर उसकी संपत्ति लूट ली जाए और उसके भाई (प्रेम चोपड़ा) को दे दी जाए। फिल्म में संगीत का पूरा श्रेय सचिन देव बर्मन को जाता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस सुपरहिट रही थी। निर्माता डी. रामानायडू ने इस फिल्म को तीन भाषाओं में बनाया था।
विज्ञापन


कुदरत
1981 में आई राजेश खन्ना और हेमा की फिल्म 'कुदरत' को चेतन आनंद ने निर्देशित किया था। इसका पटकथा भी चेतन आनन्द ने लिखी थी। फिल्म में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी के अलावा राज कुमार, प्रिया राजवंश और विनोद खन्ना सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म 'महबूबा' के बाद यह राजेश और हेमा की दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए राजेश खन्ना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिल्म की कहानी के लिए को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा
1976 में आई फिल्म 'महबूबा' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित है। फिल्म में राजेश खन्ना, हेमा मालिनी और प्रेम चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म के विषय पर आधारित है। इस फिल्म में संगीत राहुल देव बर्मन का है। लता मंगेशकर और किशोर कुमार द्वारा गए गाने 'मेरे नैना सावन भादों' और 'परबत के पीछे' काफी लोकप्रिय हुआ था। यह फिल्म गुलशन नंदा के उपन्यास 'सिसकते साज' पर आधारित है। फिल्म की पटकथा गुलशन नंदा ने लिखी थी।

अंदाज
रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म 'अंदाज' 1971 में रिलीज हुई थी। बतौर निर्देशक यह रमेश सिप्पी की पहली फिल्म थी। फिल्म की पटकथा का पूरा श्रेय सलीम-जावेद, गुलजार और सचिन भौमिक को जाता है। राजेश खन्ना की यह फिल्म साल 1971 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इसमें राजेश खन्ना और हेमा के अलावा शम्मी कपूर, राजेश खन्ना और सिमी गरेवाल भी अहम भूमिकाओं में थे।

बंदिश
बंदिश साल 1980 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को के.बापैया ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी के अलावा डैनी डेन्जोंगपा ने अभिनय किया था। यह फिल्म डी.रामा नायडू का एक व्यावसायिक प्रयास थी, जिन्होंने इससे पहले 1974 में राजेश-हेमा को लेकर फिल्म 'प्रेम नगर' का निर्माण किया था। इस फिल्म में संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का है। यह फिल्म साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म को मधुर गीतों और अनोखी कहानी के लिए सराहा गया। यह फिल्म तेलुगु फिल्म चिलिपि कृष्णुडु की रीमेक थी। 


दर्द
1981 में आई फिल्म 'दर्द' एक क्राइम ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन अम्बरीश संगल ने किया था। फिल्म में राजेश खन्ना का डबल रोल है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फिल्म में राजेश के अभिनय के लिए 1982 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

राजपूत
राजपूत 1982 की हिंदी रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, टीना मुनीम और रंजीता कौर ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे विजय आनंद ने निर्देशित किया था। इस फिल्म को बनने में कई साल लग गए थे, लेकिन देरी होने के बावजूद इसे समीक्षकों ने खूब सराहा और रिलीज होने पर यह एक हिट फिल्म साबित हुई। यह 1982 की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

पलकों की छांव में 
1977 में रिलीज हुई 'पलकों की छांव में' एक ड्रामा फिल्म थी। इसे नव संपति प्रोडक्शंस के बैनर तले नरीमन बारिया और ए. खलिया द्वारा निर्मित किया था। इस फिल्म को मेराज ने निर्देशित किया था। फिल्म में राजेश खन्ना , हेमा मालिनी हैं जबकि जीतेंद्र ने इसमें विशेष भूमिका निभाई थी। फिल्म में संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का है। फिल्म को समीक्षकों द्वारा सराहा गया था।


बाबू
1985 में रिलीज हुई राजेश खन्ना अभिनीत फिल्म 'बाबू' में हेमा मालिनी, माला सिन्हा, रति अग्निहोत्री और दीपक पाराशर ने अभनिय किया था। इस फिल्म में संगीत राजेश रोशन का है। यह एसी तिरुलोकचंदर द्वारा निर्देशित और शिवाजी गणेशन द्वारा अभिनीत 1971 की इसी नाम की एक तमिल फिल्म की रीमेक है। 

सीतापुर की गीता 
1987 में आई 'सीतापुर की गीता' में हेमा मालिनी, राजेश खन्ना और प्राण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत सोनिक ओमी की जोड़ी ने तैयार किया था। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म उत्तर और पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा सफल हुई थी। इस फिल्म का सबसे मशहूर गाना 'लचक लचक लचक जाए जवानी', जिसे अमित कुमार और आशा भोसले ने गाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed