'रामायण' के एक्टर आदिनाथ कोठारे का पत्नी से तलाक; शादी के 15 साल बाद राहें जुदा; साथ करेंगे बेटी की परवरिश
Addinath Kothare Divorce: अभिनेता आदिनाथ कोठारे और पत्नी उर्मिला की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है। शादी के 15 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदिनाथ कोठारे अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वे पत्नी से अलग हो रहे हैं। शादी के करीब 15 साल बाद उन्होंने और पत्नी उर्मिला ने तलाक का फैसला लिया है। दोनों ने एक संयुक्त सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी साझा कर फैंस को चौंका दिया है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि बिटिया की परवरिश दोनों मिलकर करेंगे।
आपसी सहमति से लिया तलाक का फैसला
आदिनाथ कोठारे इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर कपूर अभिनीत नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में आदिनाथ भी अहम भूमिका में हैं। मगर, फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में कहा गया है कि दोनों ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है।
बोले- 'बेटी हमारी प्राथमिकता है'
साझा किए गए पोस्ट में आदिनाथ और उर्मिला ने लिखा है, 'काफी सोच-विचार के बाद उर्मिला कानेटकर और मैंने (आदिनाथ एम. कोठारे) आपसी सहमति से पार्टनर के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। भले ही एक कपल के तौर पर हमारा सफर खत्म हो गया है, लेकिन अपनी बेटी जिजा के प्रति हमारी जिम्मेदारी पूरी तरह बनी हुई है। वह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम खुशी-खुशी और पूरी लगन से मिलकर उसकी परवरिश कर रहे हैं, ताकि वह प्यार और सुरक्षित माहौल में बड़ी हो सके'।
'निजता के सम्मान की गुजारिश'
आगे लिखा है, 'हम एक-दूसरे का और वर्षों एक-दूसरे के साथ बिताए गए पहलों का बहुत सम्मान करते हैं। हम सभी के बहुत आभारी हैं कि आपने इतने वर्षों तक हमें इतना प्यार दिया। सपोर्ट किया। हमें पूरी उम्मीद है कि जब हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, तो आप हमें अपना आशीर्वाद देते रहेंगे। इसी के साथ गुजारिश है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाएगा। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा और हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। आपके लगातार मिल रहे प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया'।