सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor Begged for Another Chance After Cheating Multiple Times says Deepika Padukone

Deepika Ranbir: रणबीर के साथ रिश्ते पर बोलीं दीपिका, ब्रेकअप के बाद इस तरह खुद को संभाला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 26 Apr 2025 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone Ranbir Kapoor: दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि वह ब्रेकअप के बाद कैसे अपने आपको बेहतर कर पाईं।

Ranbir Kapoor Begged for Another Chance After Cheating Multiple Times says Deepika Padukone
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को कुछ दिनों तक डेट किया। कुछ दिनों के बाद दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। बताया जाता है दीपिका ने रणबीर को धोखा देते हुए पकड़ लिया था। कॉस्मोपॉलिटन के साथ बातचीत में एक बार दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते के में बारे में बात की थी।

Trending Videos

दीपिका पादुकोण को मिला धोखा
बातचीत में दीपिका ने बताया 'जब मजाक ही करना है, तो मैं किसी के साथ रिश्ते में क्यों रहूं? इससे अच्छा है कि आप अकेले रहें और मजे करें। लेकिन हर कोई ऐसे नहीं सोचता। शायद इसीलिए मुझे अतीत में दुख हुआ। मैं बेवकूफ थी जो उन्हें (रणबीर) दूसरा मौका दिया, हालांकि उन्होंने माफी मांगी। मेरे आस-पास के लोग बोल रहे थे कि वह अभी भी स्थिर नहीं है। इसके बाद मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। इससे बाहर निकलने में मुझे वक्त लगा लेकिन मैंने अपने आपको संभाला। कोई ऐसी चीज नहीं थी जो मुझे वापस भेज देती। वह जहाज डूब चुका था।'
Anushka Virat: इस वजह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया लंदन में रहने का फैसला, सामने आई बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Begged for Another Chance After Cheating Multiple Times says Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

दीपिका ने ब्रेकअप के बाद अपने आपको बेहतर किया
दीपिका ने आगे कहा 'पहली बार जब उसने मुझे धोखा दिया तो मुझे लगा कि रिश्ते में या मुझमें कुछ गड़बड़ है। लेकिन जब कोई इसकी आदत बना लेता है तो आपको समझ आता है कि दिक्कत उसी में है। मैंने अपने रिश्ते के लिए बहुत कुछ किया, बदले में कुछ नहीं मांगा। लेकिन बेवफाई की वजह से चीजें खराब हुईं। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि किसी भी चीज या इंसान के साथ ज्यादा लगाव मत रखो। ब्रेकअप के बाद मैंने अपने आपको बेहतर किया।'
Ridhi Dogra: 'अबीर गुलाल' से जुड़ी रिद्धि डोगरा ने बॉलीवुड को दी ये बेहतरीन फिल्में, सलमान के साथ किया काम

चारों लोग खुश हैं
ब्रेकअप के कई साल बाद दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी कर ली। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली। चारों अपनी शादी से खुश हैं और मां-बाप भी बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed