सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer singh deepika padukone on dinner with instagram head adam mosseri shared picture

Ranveer-Deepika: रणवीर-दीपिका ने इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी के साथ किया डिनर, तस्वीर की शेयर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 01 May 2025 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer-Deepika With Instagram Head Adam Mosseri: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ‘वेव्स समिट 2025’ से पहले इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी के साथ मुंबई में डिनर किया। इस खास मुलाकात की तस्वीर मोसेरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
 

Ranveer singh deepika padukone on dinner with instagram head adam mosseri shared picture
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ‘वेव्स समिट 2025’ से पहले इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी के साथ मुंबई में एक खास मुलाकात की। इस मुलाकात की एक सेल्फी एडम मोसेरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। बॉलीवुड कपल ने मोसेरी के साथ डिनर किया।

Trending Videos


एडम मोसेरी के साथ डिनर पर रणवीर दीपिका
बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बुधवार की शाम इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी के साथ डिनर किया। यह कपल मुंबई के एक रेस्तरां में एक साथ नजर आया। मोसेरी ने इंस्टाग्राम पर डिनर आउटिंग से एक सेल्फी शेयर की। तस्वीर को कैप्शन देते हुए मोसेरी ने लिखा, ‘मुझे आज शाम बॉम्बे में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे पावर कपल से मिलने का मौका मिला साथ ही कुछ बेहतरीन खाने का मजा लिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Adam Mosseri (@mosseri)



यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: पर्दे पर सेना की वर्दी में नजर आएंगे सलमान खान? इस निर्देशक से चल रही फिल्म पर चर्चा


रणवीर दीपिका ने पोस्ट पर किया रिएक्ट
एडम मोसेरी की पोस्ट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी किया। दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘एडम मोसेरी, रणवीर सिंह, जो वहां हुआ वहीं रहेगा।’ साथ ही कुछ हल्के-फुल्के इमोजी भी लगाए। वहीं, रणवीर सिहं ने लिखा, ‘अच्छा समय!’ दिल वाली इमोजी के साथ ‘कोजी’ लिखा।


यह खबर भी पढ़ें: WAVES 2025: पंचायत ने रचा इतिहास, WAVES 2025 में शामिल होने वाली पहली सीरीज बनी


डिनर के बाद साथ दिखें रणवीर-दीपिका
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एडम मोसेरी के साथ डिनर करने के बाद बाहर निकलते हुए नजर आए। बाहर आते हुए दोनों ने एक पल के लिए पैपाराजी को पोज दिया और फिर आगे बढ़ गए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



वेव्स समिट 2025 में लेंगे हिस्सा
एडम मोसेरी ‘वेव्स समिट 2025’ में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। 1 मई से यह मुंबई में शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती, मुकेश अंबानी और खुद दीपिका पादुकोण जैसे कई प्रभावशाली अभिनेता शामिल होंगे। मोसेरी 2 मई को  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ बातचीत में जेन जी कंटेंट का उपयोग कैसे करते हैं? विषय पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed