रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का नया गाना ‘इश्क जलाकर कारवां’ रिलीज, इस गायक ने दी आवाज
Ishq Jalakar Karvaan Song Released: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' का नया गाना ‘इश्क जलाकर कारवां’ रिलीज हुआ है।
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर' के निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘इश्क जलाकर कारवां’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को सुनने के बाद यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चलिए जानते हैं इस सॉन्ग की पूरी जानकारी।
दर्शकों के हाई डिमांड पर रिलीज हुआ यह गाना
फिल्म निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि 'धुरंधर' ट्रेलर के रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। इसलिए फैंस के हाई डिमांड पर फिल्म का नया गाना ‘इश्क जलाकर कारवां’ रिलीज किया गया है।
इन गायकों ने दी आवाज
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' के इस गाने 'इश्क जलाकर कारवा' की बात करें, तो यह एक कव्वाली ट्रैक है, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यह गाना शाश्वत सचदेव, शहजाद अली, सुभदीप दास चौधरी, अरमान खान द्वारा गाया गया है। वहीं इसमें म्यूजिक शाश्वत सचदेव और रोशन लाल ने दिया है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस गाने के रिलीज होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे बेहद पंसद कर रहे हैं। वहीं कुछ नेटिजंस रोमांटिक गाने की डिमांड कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस पर क्या फैसला लेते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: BB 19 में नॉमिनेशन टास्क के वक्त तान्या ने मालती संग किया कुछ ऐसा, आगबबूला हुए अमाल; बोले- ‘पागलों की तरह….’
कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।