फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rapper Hanumankind is going to debut with Rifle Club movie directed by Ashiq Abu with Anurag Kashyap

Hanumankind: 'राइफल क्लब' से डेब्यू करने जा रहे हैं रैपर हनुमानकाइंड, फिल्म में अनुराग कश्यप से रहेगा ये नाता

Sun, 18 Aug 2024 07:02 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 07:02 PM IST
सार

रैपर हनुमानकाइंड मलयालम फिल्म 'राइफल क्लब' से डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें उनके साथ अनुराग कश्यप ने भी काम किया है।
 

विज्ञापन
Rapper Hanumankind is going to debut with Rifle Club movie directed by Ashiq Abu with Anurag Kashyap
राइफल क्लब - फोटो : इंस्टाग्राम @aashiqabu

विस्तार

इन दिनों इंटरनेट पर जो-जो नाम वायरल हो रहे हैं, उनमें एक नाम रैपर हनुमानकाइंड का भी हैं, जिनके गाने 'बिग डॉग्स' ने धमाल मचा रखा है। अब खबर आ रही है कि हनुमानकाइंड जल्द ही अपने अभिनय करियर की भी शुरूआत करने जा रहे हैं। उनके लिए यह फिल्म काफी खास होने वाली हैं।

विज्ञापन


अनुराग कश्यप के बेटे का किरदार निभाएंगे हनुमानकाइंड
रैपर हनुमानकाइंड, जिस फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगे, उसका नाम 'राइफल क्लब' है। यह एक मलयालम फिल्म है, जिसका निर्देशन आशिक अबू  ने किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से हनुमानकाइंड का लुक भी शेयर किया है। उनके किरदार का नाम भीरा होगा। 'राइफल क्लब' के इस पोस्टर में भीरा के किरदार में हनुमानकाइंड को हाथ में बंदूक थामे देखा जा सकता है। उनका लुक काफी खतरनाक लग रहा है। इस फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी अभिनय किया और हनुमानकाइंड उन्हीं के बेटे का किरदार अदा कर रहे हैं। बता दें कि 'राइफल क्लब' के जरिए अनुराग कश्यप मलयालम सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
'राइफल क्लब' में अनुराग कश्यप और हनुमानकाइंड के साथ-साथ विनीत कुमार, सुरेश कृष्णा, दर्शना राजेंद्रन, सुरभि लक्ष्मी, रमजान मुहम्मद, रफी, उन्नीमाया प्रसाद और विजयराघवन ने भी अभिनय किया है। इसका निर्देशन करने वाले आशिक अबू इससे पहले 'वायरस', 'डैडी कूल', 'साल्ट एन पेपर', '22 फीमेल कोट्टायम', 'इडुक्की गोल्ड' और 'मायानाधि' को डायरेक्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aashiq Abu (@aashiqabu)




Josh: इस फिल्म में ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाने वाले थे सलमान, आमिर भी बनने वाले थे हिस्सा, पर बदली कास्ट

कौन हैं रैपर हनुमानकाइंड 
रैपर हनुमानकाइंड की बात करें तो उनका असली नाम सूरज चेरुकट हैं। उनका जन्म केरल के मलप्पुरम में हुआ था। वो 32 साल के हैं। उनकी परवरिश यूएसए में हुई है। उनका पहला गाना 'डेली डोज' था, जो 2019 में रिलीज हुआ था। अपने नए गाने 'बिग डॉग्स' से ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली है।

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को 'भूल भुलैया 3' के लिए मिले 40 करोड़ रुपये, पहली फिल्म के लिए मिले थे महज इतने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed