सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saayoni Ghosh West Bengal election result 2026 TMC Candidate Acting Career And Controversy

Saayoni Ghosh: बंगाल चुनाव परिणाम के बीच चर्चा में एक्ट्रेस सयोनी घोष, बयानबाजी और विवादों ने मचाया खूब बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Mon, 04 May 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Who is Saayoni Ghosh: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता विजय थलापति को अच्छा-खासा जनमत मिला है। वहीं बंगाल चुनाव परिणाम के बीच एक्ट्रेस सयोनी घोष भी चर्चा में रही हैं। जानिए, सयोनी घोष से जुड़ी खास बातें। 
 

Saayoni Ghosh West Bengal election result 2026 TMC Candidate Acting Career And Controversy
सांसद सयोनी घोष - फोटो : इंस्टाग्राम@sayanigh
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमा की दुनिया को छोड़कर कई कलाकारों ने भारतीय राजनीति में कदम रखा है। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में साउथ अभिनेता विजय ने इतिहास रच दिया, पहली ही बार चुनाव में खड़े हुए और अपार जन समर्थन हासिल किया। वहीं बंगाल चुनावों में भी एक्ट्रेस सयोनी घोष का नाम खूब चर्चा में रहा। वह अपने अब तक राजनीतिक सफर में कई विवादों का हिस्सा भी रही हैं। जानिए, सयोनी घोष के सिनेमा के करियर और राजनीतिक सफर से जुड़ी बातें। 

Trending Videos

Saayoni Ghosh West Bengal election result 2026 TMC Candidate Acting Career And Controversy
सांसद सयोनी घोष - फोटो : इंस्टाग्राम@sayanigh

टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में कमाया खूब नाम 

सयोनी घोष ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बंगाली टीवी सीरियल से की थी। सबसे पहले उन्होंने ‘इच्छे दाना’ नाम का टीवी सीरियल किया। फिर एक सीरियल ‘प्रलय आशे’ किया। इसके बाद फिल्मों का रूख किया। वह ‘शत्रु’ और ‘नोटोबोर नॉटआउट’ जैसी बंगाली फिल्मों में नजर आईं। आगे उन्होंने ‘अंतराल’, 'एकला चलो' और 'अमार शहर' जैसी कई फिल्में की थीं। 


सिनेमा से बंगाल की राजनीति में रखा कदम 

बंगाली सिनेमा में चर्चित चेहरा बनने के बाद सयोनी ने राजनीति में कदम रखा। हाल ही में वह बंगला चुनावों के दौरान टीएमसी का चुनाव प्रचार करती दिखीं। वह इस पार्टी की स्टार प्रचारक हैं। साल 2021 में सयोनी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्हें साल 2021 में ही पार्टी ने बंगाल विधानसभा चुनावों में टिकट दिया लेकिन सयोनी को हार का मुंह देखना पड़ा। बाद में उन्हें टीएमसी ने अपनी युवा शाखा का अध्यक्ष बना दिया। लेकिन पार्टी ने सयोनी पर साल 2024 में फिर दांव खेला। उन्हें जादवपुर से लोकसभा चुनावों में उतारा। सयोनी को जीत मिली। वह अब इस संसदीय क्षेत्र की सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saayoni Ghosh West Bengal election result 2026 TMC Candidate Acting Career And Controversy
सांसद सयोनी घोष - फोटो : इंस्टाग्राम@sayanigh

विवादों में खूब रहीं सयोनी घोष 
सयोनी ने जब से राजनीति में कदम रखा है, तभी से वह विवादों का भी हिस्सा रही हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने पर इशारों-इशारों में तंज कसा था। सयोनी ने कहा था कि टीएमसी कोई झालमुड़ी पार्टी नहीं है। 
इसके के अलावा हिंदूओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी सयोनी पर लगा था। अपने बचाव में एक्ट्रेस ने कहा था कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। इसलिए वो आहत करने वाली पोस्ट उनकी नहीं थी। साल 2021 में वह गिरफ्तार भी हुईं। दरअसल, बीजेपी की एक रैली में उन्होंने अपनी गाड़ी घुसाने की कोशिश की थी। ईडी ने भी सयोनी से पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में भी पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed