सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut Reacts On fake social media Post For Linking her name with Rahul Gandhi and marriage claims

राहुल गांधी से शादी के दावे वाले फर्जी सोशल पोस्ट पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा; बोलीं- 'शर्म आनी चाहिए'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 04 May 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Kangana Ranaut Reaction On Fake Post: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट साझा कर फर्जी अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर करारा जवाब दिया है।

Kangana Ranaut Reacts On fake social media Post For Linking her name with Rahul Gandhi and marriage claims
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे हर मुद्दे पर मुखर होकर बोलती हैं। उस पर भी बात उनसे जुड़ी फर्जी अफवाहों की हो, तो हर बार वे ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं। इस बार भी ऐसा हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें कंगना के बारे में अपमानजनक बात लिखी हुई है। इसमें कंगना का नाम राहुल गांधी से जोड़ते हुए आपत्तिजनक फर्जी दावा किया गया है। इस पर कंगना ने रिएक्शन दिया है। 

Trending Videos


आपत्तिजनक पोस्ट का कंगना ने किया खंडन
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें कंगना रनौत के नाम से एक फर्जी कमेंट लिखा है। इसमें एक्ट्रेस के नाम से दावा किया गया है, अगर राहुल गांधी भाजपा से जुड़ते हैं तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं'। यह पोस्ट जैसे ही कंगना रनौत तक पहुंची, उन्होंने तुरंत इसका खंडन किया है। साथ ही ऐसी अपमानजनक पोस्ट साझा करने वालों को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Saayoni Ghosh: बंगाल चुनाव परिणाम के बीच चर्चा में एक्ट्रेस सयोनी घोष, बयानबाजी और विवादों ने मचाया खूब बवाल

कंगना ने लिखा- 'शर्म आनी चाहिए'
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह फर्जी दावे वाला पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'यह फर्जी खबर बेहद घटिया है। राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों को ऐसी हरकतों पर शर्म आनी चाहिए'।


'क्वीन 2' में नजर आएंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह फर्जी दावे वाला पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'यह फर्जी खबर बेहद घटिया है। राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों को ऐसी हरकतों पर शर्म आनी चाहिए'। बीते दिनों कंगना ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने 'क्वीन' के सीक्वल पर काम करने की बात कंफर्म की थी। हालांकि, फिल्म से अन्य जरूरी डिटेल्स के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा था, 'विकास बहल और मैं साथ आ रहे हैं, लेकिन मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकती। हां, मैं फिर से एक्टिंग कर रही हूं'।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed