छोटे नवाब जेह बने सैफ अली खान के बॉडीगार्ड, वायरल वीडियो पर फैंस ने दिए रिएक्शन, बोले- मम्मी पर गया है
Saif Ali Khan Son Jeh Viral Video: करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे हैं, तैमूर और जेह। तैमूर मीडिया फ्रेंडली हैं। जबकि जेह का अंदाज अलग है। हाल ही में 5 साल के जेह का सैफ अली खान के साथ एक वीडियो वायरल हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैपराजी बॉलीवुड सेलिब्रेटीज को जहां भी देखते हैं, उनको कैमरे में कैद करने के लिए दौड़ पड़ते हैं। हाल ही में सैफ अली खान को पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। उस वक्त उनका सबसे छोटा बेटा जेह साथ था। जेह की शरारती हरकतें फैंस को पसंद आईं। वह अपने पापा सैफ अली खान के बॉडीगार्ड बनने की कोशिश करते दिखे।
पैपराजी को सैफ अली खान की फोटो लेने से रोका
एक वायरल वीडियो में सैफ अली खान मुंबई में किसी जगह शॉपिंग पर निकले हैं। इस जगह पर पैपराजी उनकी फोटो लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन जेह अपने पापा के आगे आ जाते हैं। वह हाथ फैलाकर पैपराजी को फोटो ना लेने के लिए कहते हैं। गाड़ी में बैठने के बाद भी जेह फोटो ना लेना का इशारा करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: ‘डाइनिंग विद कपूर्स’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर और करीना का दिखा मस्ती भरा अंदाज; यूजर्स बोले- आलिया कहां है?
यूजर्स ने कहा-करीना कपूर पर गया है
यूजर्स को 5 साल के जेह की हरकतें काफी अच्छी लगीं। एक यूजर ने लिखा, ‘बच्चों को कोई नहीं रोक सकता है।’ कई यूजर्स ने कहा, ‘मम्मी (करीना कपूर) पर गया है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘करीना ने कहा था कि जेह बिल्कुल तूफान है।’
ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘ज्वेल थीफ द हाइस्ट बिगिन’ के बाद अब सैफ अली खान अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का नाम ‘हैवान’ है। फिल्म में वह एक अंधे का रोल करने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आएंगे।