फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan refused wheelchair ambulance after discharge from hospital reveals in show

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इसलिए व्हीलचेयर या एम्बुलेंस से घर नहीं गए सैफ, 'टू मच' में सुनाया किस्सा

Thu, 09 Oct 2025 10:57 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 09 Oct 2025 10:57 AM IST
सार

Saif Ali Khan On Knife Attack: सैफ अली खान हाल ही में शो 'टू मच' में नजर आए। यहां उन्होंने बताया है कि जब उन पर चाकू से हमला हुआ था तो उन्होंने व्हीलचेयर या एम्बुलेंस क्यों नहीं ली।

विज्ञापन
Saif Ali Khan refused wheelchair ambulance after discharge from hospital reveals in show
सैफ अली खान - फोटो : एक्स

विस्तार

इस साल की शुरुआत में सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था। इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने हमले के बाद अस्पताल में व्हीलचेयर लेने से इनकार कर दिया था। काजोल और ट्विंकल के साथ 'टू मच' के नए एपिसोड में सैफ ने यह भी बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने एम्बुलेंस क्यों नहीं लिया?
विज्ञापन

अस्पताल में नाम लेने से हुआ हंगामा
सैफ ने बताया कि वह अस्पताल पहुंचे और व्हीलचेयर की बजाय स्ट्रेचर मांगा। उन्होंने कहा 'हम अस्पताल पहुंचे, और इमरजेंसी एरिया में लोग नींद में थे। मैंने एक आदमी से कहा, 'क्या हमें स्ट्रेचर मिल सकता है?' उसने कहा, 'व्हीलचेयर?' मैंने कहा, 'नहीं, मुझे लगता है मुझे स्ट्रेचर चाहिए।' उसने मना कर दिया। इस पर मैंने कहा, 'अरे मैं सैफ अली खान हूं। मुझे मेडिकल इमरजेंसी है।' इसके बाद हंगामा मच गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan refused wheelchair ambulance after discharge from hospital reveals in show
सैफ अली खान और हमला करने वाला शख्स - फोटो : ANI
एंबुलेंस या व्हीलचेयर से घर नहीं जाना चाहते थे सैफ
सैफ ने बताया कि अस्पताल से घर लौटते समय उन्हें व्हीलचेयर या एम्बुलेंस न लेना बेहतर क्यों लगा। उन्होंने बताया 'बहुत बुरा हाल था लेकिन सब ठीक था। उन्होंने टांके लगाए और मैं एक हफ्ते तक वहां रहा। पीठ ठीक थी, और चलने में दर्द हो रहा था, लेकिन मैं चल सकता था। व्हीलचेयर की जरूरत नहीं थी। फिर किसी ने कहा, 'तुम्हें एम्बुलेंस में जाना चाहिए,' किसी ने कहा, 'तुम्हें व्हीलचेयर पर जाना चाहिए।' मेरा मन हुआ, परिवार और फैंस किसी के साथ भी, किसी भी तरह की घबराहट या चिंता क्यों पैदा करूं?

यह खबर भी पढ़ें: सैफ से शादी के बाद भी इस बात पर करीना ने कभी नहीं किया समझौता, पैसों को लेकर भी साफ किया अपना नजरिया
विज्ञापन

सैफ पर चाकू से हमला हुआ था
सैफ पर इस साल 16 जनवरी की सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर हमला हुआ था। हमलावर ने उन पर छह बार चाकू से वार किया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज हुआ।

सैफ का वर्कफ्रंट
सैफ हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' में नजर आए थे। वह जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार और सैयामी खेर भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed