फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan revealed that Vishal Bhardwaj asked him if he would be able to do scene without cloth in Omkara

ओमकारा' में 'लंगड़ा त्यागी' का निर्वस्त्र सीन फिल्माना चाहते थे विशाल भारद्वाज, सैफ अली खान ने सुनाया किस्सा

Thu, 09 Jul 2026 12:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Jul 2026 12:27 PM IST
सार

Saif Ali Khan On Omkara: फिल्म 'ओमकारा' की रिलीज को इस साल 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर सैफ अली खान ने इस फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan revealed that Vishal Bhardwaj asked him if he would be able to do scene without cloth in Omkara
सैफ अली खान-विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'ओमकारा' 28 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, अजय देवगन, करीना कपूर, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु जैसे सितारे नजर आए थे। हाल ही में सैफ अली खान ने अपने करियर पर बात की। इसी कड़ी में उन्होंने फिल्म 'ओमकारा' की शूटिंग का भी किस्सा बताया।

विज्ञापन


'दिल चाहता है' ने बदल दी जिंदगी'
सैफ अली खान को इंडस्ट्री में 30 से ज्यादा साल का अनुभव हो चला है। उन्होंने ‘हम तुम’, ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’; 'दिल चाहता है' और 'ओमकारा' सहित कई चर्चित और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया है। 'दिल चाहता है' की रिलीज को भी 25 साल होने जा रहे हैं। हाल ही में सैफ ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत में बताया कि ‘दिल चाहता है’ उनके लिए जिंदगी बदलने वाली फिल्म थी। फिल्म में फिल्म-मेकिंग के कई नए कॉन्सेप्ट्स को आजमाया गया था, जिसमें वॉइस एक्टिंग भी शामिल थी। इसे पहली बार अनुभव करना उनके लिए जिंदगी बदलने वाला पल था। 

विज्ञापन

'ओमकारा के सेट पर क्रिएटिव माहौल था'
सैफ अली खान ने कहा कि करीब 25 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में एक तरह की मासूमियत थी, जिसे वे बहुत याद करते हैं। एक्टर ने आगे कहा, 'हर चीज के प्रति एक नया नजरिया था। फिल्म बनाने और जिंदगी, दोनों के ही मामले में। सैफ अली खान ने 'ओमकारा' के बारे में कहा, 'फिल्म 'ओमकारा' के सेट पर माहौल बहुत क्रिएटिव था। विशाल भारद्वाज बहुत शानदार रहे। उन्होंने एक नई भाषा को नए अंदाज में बोलने और किसी बिल्कुल अलग तरह के किरदार में ढलने का मौका दिया, यह आजादी मिलना और इसका अहसास रोमांचक था'।

'एकदम हटकर चीजें करने का मौका मिला'
शेक्सपियर के नाटक ‘ओथेलो’ से प्रेरित इस फिल्म में सैफ अली खान ने मुख्य विलेन, ईश्वर ‘लंगड़ा त्यागी’ का किरदार निभाया था। एक्टर ने बताया कि ‘ओमकारा’ ने उन्हें अपने व्यक्तित्व के नए पहलुओं को जानने का मौका दिया। यह एक बिल्कुल नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव था, जो उन्हें उस समय बहुत पसंद आया। सेट पर बिताए समय को याद करते हुए सैफ ने कहा, 'मुझे ऐसी चीजें करने का मौका मिला, जो हम उन प्यारी, मजेदार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में कभी नहीं कर पाते, जिनमें हम उस समय काम कर रहे थे'।

विज्ञापन

विशाल भारद्वाज ने किया था ये सवाल
उन्होंने 'ओमकारा' में अपने उस सीन पर बात की, जिसमें वे आईने के सामने खड़े होकर लंबा संवाद (मोनोलॉग) बोलते हैं। उन्होंने बताया कि उस समय डायरेक्टर विशाल ने उनसे पूछा था कि क्या वह बिना कपड़ों के यह सीन कर पाएंगे? उस पल को याद करते हुए सैफ अली खान हंसे और कहा, 'मुझे याद है विशाल जी ने पूछा था, 'क्या आपको बिना कपड़ों के यह करने में कोई दिक्कत होगी'? इस पर सैफ ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा था, 'सुनिए, अगर आप मुझे बिना कपड़ों के डायरेक्ट करेंगे, तो मैं यह सीन करूंगा'। सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'हैवान' है, जो 11 सितंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed