फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salaar advance booking Prabhas film to open much higher than Shahrukh Khan Dunki as per media reports

Salaar: डंकी से कहीं बड़ी ओपनिंग करेगी प्रभास की 'सालार', एडवांस बुकिंग में आया उछाल, किंग खान को देगी पटखनी!

Fri, 22 Dec 2023 09:05 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 22 Dec 2023 09:05 AM IST
सार

फिल्म के एडवांस बुकिंग की बात की जाए प्रभास की फिल्म ने शाहरुख की 'डंकी' को दमदार पटखनी दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि प्रभास की सालार शाहरुख की फिल्म 'डंकी' से ज्यादा ओपनिंग करेगी।

विज्ञापन
Salaar advance booking Prabhas film to open much higher than Shahrukh Khan Dunki as per media reports
सालार और डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'सालार' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पिछले दिनों फिल्म की धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग जारी थी और अभिनेता के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई थी। 'सालार' के शो मध्य रात्रि एक बजे और सवेरे चार बजे भी दिखाए जाएंगे। फिल्म के एडवांस बुकिंग की बात की जाए प्रभास की फिल्म ने शाहरुख की 'डंकी' को दमदार पटखनी दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि प्रभास की सालार शाहरुख की फिल्म 'डंकी' से ज्यादा ओपनिंग करेगी।
विज्ञापन


डंकी से ज्यादा की ओपनिंग करेगी सालार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'सालार' ने पहले दिन 48.94 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इससे पता चलता है कि इसका फाइनल ओपनिंग कलेक्शन डंकी से कहीं ज्यादा हो सकती है। डंकी ने पहले दिन को करीब 30 करोड़ रुपये के ओपनिंग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को सालार के लिए 16,593 शो के 22 लाख से अधिक टिकट बेचे गए। इसमें अकेले तेलुगु शो के 38.25 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 17 लाख टिकट शामिल हैं। फिल्म रिलीज से पहले हिंदी शो के लिए 5.62 करोड़ रुपये के 2 लाख से अधिक टिकट बेचे गए और तमिल शो के लिए 1.9 करोड़ रुपये के टिकट बेचे गए हैं।
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग में आया भारी उछाल
कुछ दिनों से फिल्म के मेकर्स ने 'सालार' को शाहरुख खान-स्टारर 'डंकी' के साथ उचित स्क्रीन शेयर नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त की है। 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' के निर्माताओं ने बुधवार को कहा कि वे अपनी फिल्म को दक्षिण के पीवीआर आईनॉक्स और मिराज सिनेमा थिएटरों में प्रदर्शित नहीं करेंगे क्योंकि मल्टीप्लेक्स चेन प्रभास-स्टारर की जगह डंकी का पक्ष ले रहे हैं। हालांकि, पीवीआर ने आधिकारिक बयान जारी कर इन सभी रिपोर्ट्स को अफवाह का नाम दिया था। इसके साथ ही नॉर्थ में भी 'डंकी' और 'सालार' को उचित स्क्रीन देने की खबर आ रही है, जिससे यह जंग अब खत्म सी नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज रिलीज हुई है फिल्म
 बता दें कि 'सालार' केजीएफ फेम प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है। फिल्म दुनिया भर में कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई। इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। 

Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की 'डंकी' का जलवा, मजबूती से टिकी है एनिमल-सैम बहादुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed