Salaar: आदिपुरुष विवाद के बीच प्रभास की फिल्म 'सालार' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा टीजर?
'आदिपुरुष' विवाद के बीच प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानें प्रशांत नील की फिल्म का टीजर कब रिलीज किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशांत नील के जरिए लिखित और निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सालार' अपने एलान के समय से ही सुर्खियों में है। फिल्म में 'आदिपुरुष' स्टार प्रभास लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं, अब फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए 'सालार' के टीजर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीजर जल्द ही रिलीज होने जा रहा है।
कब आएगा 'सालार' का टीजर?
'सालार' में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं। वहीं, इसके टीजर को लेकर जानकारी आई है कि मेकर्स इसे जुलाई के पहले सफ्ताह में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि, तारीख अब तक कन्फर्म नहीं हुई है। साथ ही इन रिपोर्ट्स पर ऑफिशियल मुहर लगना भी बाकी है। वहीं, इस जानकारी मात्र ने ही फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
Shruti Haasan: श्रुति हासन को है भांग पीने की आदत? आस्क सेशन में अभिनेत्री का चौंकाने वाला खुलासा
जल्द शुरू होगा डबिंग पर काम
खबरों के अनुसार, 'सालार' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसके डबिंग पर काम शुरू होना है। कथित तौर पर प्रभास अभी छुट्टी पर हैं। वहीं, मेकर्स ने अब तक फिल्म शूटिंग के रैपअप की घोषणा नहीं की है। प्रभास फिलहाल अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसे अपने वीएफएक्स, सीन और डायलॉग के कारण विवादों का सामना करना पड़ रहा है।
Adipurush: आदिपुरुष पर बढ़ते विवाद के बीच अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- भावनाएं आहत करने का हक किसी को नहीं
'सालार' की रिलीज डेट
'सालार' की बात करें तो प्रशांत नील के निर्देशन में बनी, विजय किरागंदुर ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले इस परियोजना का समर्थन किया है। माना जा रहा है कि प्रभास स्टारर 'सालार' एक आउट एंड आउट मास एक्शन एंटरटेनर है। इस तेलुगू फिल्म को हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी डब किया जाएगा। मूवी की रिलीज डेट पर बीते दिन खबर आई थी कि इसे आगे खिसकाया जा रहा है, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह 28 सितंबर 2023 को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।