{"_id":"698848cb1318415e68049714","slug":"salman-khan-film-battle-of-galwan-may-be-postponed-due-to-the-reshooting-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या टल जाएगी 'बैटल ऑफ गलवां' की रिलीज डेट? सलमान की फिल्म में आ रही ये बड़ी दिक्कतें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
क्या टल जाएगी 'बैटल ऑफ गलवां' की रिलीज डेट? सलमान की फिल्म में आ रही ये बड़ी दिक्कतें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Battle Of Galwan: फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' पर जोर शोर से काम जारी है। ऐसे में खबरें हैं कि इस फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
बैटल ऑफ गलवां
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में खबर आ रही है कि इस फिल्म की रिलीज टल सकती है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म की शूटिंग और री-शूटिंग चल रही है। इससे प्रोडक्शन टाइमलाइन पीछे हो गई है। ऐसे में मौजूदा डेडलाइन को पूरा करना मुश्किल लग रहा है।
Trending Videos
फिल्म की होगी री-शूटिंग
बताया जाता है कि एक हफ्ते का रीशूट 9 फरवरी से मुंबई में शुरू होगा। इस महीने के आखिर तक कुछ और सीन फिल्माए जाने हैं। शूटिंग पूरी होने के बाद टीम एडिटिंग का काम करेगी। इस काम में थोड़ी देरी हो सकती है।

बैटल ऑफ गलवां टीजर रिएक्शन
- फोटो : एक्स
रक्षा मंत्रालय में होगी स्क्रीनिंग
फिल्म में देरी होने की दूसरी वजह यह हो सकती है कि इसे रक्षा मंत्रालय में दिखाया जाएगा। मेकर्स का कहना है कि फाइनल कट को लॉक करने से पहले इसमें समय लग सकता है। बताया जाता है कि इन चीजों की वजह से फिल्म का 17 अप्रैल को रिलीज होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि फिल्म की रिलीज टलने को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

'मेरा भी ऐसा करने का इरादा है', अरिजीत के फैसले पर विशाल ददलानी ने कही बड़ी बात; लोगों को दी यह सलाह
कौन है फिल्म का निर्देशक?
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह हैं। इसकी कहानी शिव अरूर और राहुल सिंह की 2022 की किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 के एक चैप्टर से ली गई है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुई भारत-चीन के बीच झड़प के दौरान दिखाए गए साहस और बलिदान की कहानी बताती है। इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं।