{"_id":"698860fb6d192fd02d0379da","slug":"after-cocktail-2-rashmika-mandanna-and-shahid-kapoor-will-act-togation-in-romantic-drama-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कॉकटेल 2' के बाद रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा होंगे शाहिद और रश्मिका, नए प्रोजेक्ट पर इस तरह बनी बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'कॉकटेल 2' के बाद रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा होंगे शाहिद और रश्मिका, नए प्रोजेक्ट पर इस तरह बनी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Shahid Kapoor And Rashmika Mandanna: शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना फिल्म 'कॉकटेल 2' के बाद एक नई फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं। साथ में कम करते हुए उनकी बॉन्डिंग बनी।
रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म के अलावा वह एक नई फिल्म में नजर आएंगे। 'कॉकटेल 2' में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस उत्साहित हैं। अब वह अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली नई फिल्म का हिस्सा होंगे।
Trending Videos
काम करते हुए बनी बॉन्डिंग
वैरायटी इंडिया के मुताबिक 'कॉकटेल 2' में काम करते हुए उनकी काफी तारीफ हुई। इस फिल्म से उनके लिए दूसरी फिल्म का रास्ता बना। बताया जाता है कि 'कॉकटेल 2' की शूटिंग के दौरान शाहिद और रश्मिका के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई। जब उनसे नए प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया, तो वे एक-साथ काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए। अनाम फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण होगा। इसे सुनील खेत्रपाल प्रोड्यूस करेंगे।

रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?
फिल्म 'कॉकटेल 2' ने निर्देशक होमी अदजानिया हैं। यह 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इसमें शाहिद और रश्मिका के अलावा कृति सेनन भी अहम किरदार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज हो सकती है।

क्या टल जाएगी 'बैटल ऑफ गलवां' की रिलीज डेट? सलमान की फिल्म में आ रही ये बड़ी दिक्कतें
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
शाहिद और रश्मिका का काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आने वाले हैं। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी।
वहीं, रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ 'रणबाली' में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी। उनके पास 'मैसा' और 'AA22xA6' भी पाइप लाइन में हैं।