सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Kritika Kamra actor cricket host Gaurav Kapur spark wedding rumours

क्या जल्द शादी रचाने वाले हैं कृतिका कामरा और गौरव कपूर? रिलेशन कंफर्म करने के बाद शुरू हुईं अटकलें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Feb 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Kritika-Gaurav Kapur Wedding Rumours: कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर ने जब से रिलेशनशिप कंफर्म किया है, फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि कपल जल्द शादी रचा सकता है।

Actor Kritika Kamra actor cricket host Gaurav Kapur spark wedding rumours
कृतिका कामरा-गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने जब से अपने रिश्ते का आधिकारिक रूप से एलान किया है, तब से फैंस इनसे जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखते हैं। अब ऐसी अफवाहें हैं कि कपल इस साल शादी रचा सकता है।

Trending Videos

Actor Kritika Kamra actor cricket host Gaurav Kapur spark wedding rumours
कृतिका कामरा-गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या 2026 में रचाने वाले हैं शादी?
कृतिका कामरा और गौरव कपूर को हाल के दिनों में कई इवेंट में साथ देखा गया है। दोनों के बीच आपसी समझ और केमिस्ट्री की फैंस काफी तारीफ करते हैं। इनके बीच शानदार दोस्ती और प्यार साफ नजर आता है। पिछले कुछ वीक में ऐसी अफवाहों ने जोर पकड़ा है कि कपल साल 2026 में शादी रचा सकता है। हालांकि, कृतिका और गौरव दोनों में से किसी ने भी इन रिपोर्ट्स पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मगर, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों की शादी की तैयारियां पहले से ही चल रही हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हो सकती है शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल मार्च के आखिर या अप्रैल 2026 की शुरुआत में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकता है। खबरों के मुताबिक वेन्यू और गेस्ट लिस्ट को लेकर तैयारी चल रही है। दोनों से जुड़े करीबी लोगों का कहना है कि दोनों इस टाइमफ्रेम में शादी की संभावना को देखते हुए अपने प्रोफेशनल शेड्यूल को एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कपल के दोस्तों और जान-पहचान वालों ने कोई बयान जारी नहीं किया है। कृतिका या गौरव की तरफ से भी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। 

फैंस को आधिकारिक एलान का इंतजार
फिलहाल, दोनों की शादी को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर फैंस उत्साहित हैं। इस कपल ने शुरू में अपने रिलेशनशिप को तब कन्फर्म किया था, जब कृतिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गौरव के साथ ब्रेकफास्ट डेट की कैंडिड तस्वीरें पोस्ट कीं। कैप्शन में उन्होंने बस इतना लिखा, 'ब्रेकफास्ट विद'। यह कैप्शन गौरव के पॉपुलर शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस की तरफ हिंट था। फिलहाल दोनों ने अपने रिलेशनशिप की डिटेल्स को प्राइवेट रखा है। फैंस को इंतजार है कि कब दोनों शादी से जुड़ी अपडेट साझा करते हैं!
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed