सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nora Fatehi celebrate birthday after performing in t20 world cup opening ceremony

परफॉर्म करने के बाद नोरा फतेही ने मनाया जन्मदिन, वीडियो शेयर कर लिखा 'जय हिंद'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Feb 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Nora Fatehi Birthday: नोरा फतेही ने पहले परफॉर्म किया है। इसके बाद उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है। इसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने एक पोस्ट लिखी है।

Nora Fatehi celebrate birthday after performing in t20 world cup opening ceremony
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ने कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है और एक पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा है?
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


नोरा ने मनाया जन्मदिन
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने 'एक तो कम जिंदगानी', 'गर्मी', 'स्नेक' और 'वन्दे मातरम्' गाने पर शानदार परफॉर्म किया है। उन्होंने सबसे आखिर में एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि वह परफॉर्म करके वापस आईं। उनके साथियों और करीबियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लोगों का शुक्रिया अदा किया, केक पर लगी मोमबत्ती बुझाई और कई लोगों को हग किया। 

धनुष के साथ अफेयर की चर्चाओं के बीच इस एक्टर ने मृणाल पर बरसाए फूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Nora Fatehi celebrate birthday after performing in t20 world cup opening ceremony
बादशाह, नोरा फतेही - फोटो : एक्स
नोरा ने लिखी पोस्ट
परफॉर्मेंस और जन्मदिन मनाने का वीडियो शेयर करते हुए नोरा फतेही ने लिखा 'टी20 वर्ल्डकप की ओपनिंग सेरेमनी और मेरे जन्मदिन का सेलेब्रेशन, वाह। मैं खुशनसीब हूं। जय हिंद।'

कौन हैं नोरा?
6 जनवरी 1992 को जन्मीं नोरा फतेही मोरक्को मूल की भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं। वह बॉलीवुड की फिल्म 'रोर' 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'बी हैप्पी' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed