सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Akansha Chamola Replies To Trolls On Her Romantic Dance Video Viral With Her Co Actors

गाैरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, सपोर्ट में उतरे लोग; जानें क्या है मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 08 Feb 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Akanksha Chamola Reply To Trolling: ‘बिग बॉस 19’ विनर और ‘अनुपमा’ सीरियल से पॉपुलर हुए एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी अभिनय करती हैं। हाल ही में वह अपनी एक सीरीज को लेकर चर्चा में आईं। इस वजह से उनकी भी ट्रोलिंग हुई। जिस पर अब आकांक्षा ने जवाब दिया है। 

Akansha Chamola Replies To Trolls On Her Romantic Dance Video Viral With Her Co Actors
आकांक्षा चमोला - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

आकांक्षा चमोला इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपनी एक सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने को-एक्टर्स के साथ रोमांटिक डांस किया। इस डांस वीडियो के चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि उस समय इस मामले पर उनका कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था। अब आकांक्षा ने हेटर्स को करारा जवाब दिया है। 

Trending Videos


क्यों ट्रोल हुईं आकांक्षा चमोला?
हाल ही में आकांक्षा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘दिल, धोखा और डिजायर’ के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान स्टेज पर उन्होंने अपने को-एक्टर्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ कोजी डांस किया। इस दौरान तीनों के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली। हालांकि, पूरे वीडियो में आकांक्षा दोनों के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आईं। इस वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Akansha Chamola Replies To Trolls On Her Romantic Dance Video Viral With Her Co Actors
को-एक्टर के साथ डांस करती हुई आकांक्षा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ये खबर भी पढ़ें: नए शो में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने इस तरह शूट किए इंटीमेट सीन, बोलीं- हम कंफर्ट जोन में थे 

आकांक्षा के सपोर्ट में आईं इंफ्लुएंसर
इस पूरे मामले पर चल रही चर्चाओं के बीच आकांक्षा ने इंफ्लुएंसर ‘जयंती अनस्क्रिप्टेड’ का एक वीडियो अपनी स्टोरी में री-शेयर किया। इस वीडियो में जयती ने कहा, ‘लोग अपने सारे काम-धंधे छोड़कर सिर्फ आकांक्षा पर ही ध्यान लगाए बैठे हैं। आखिर गौरव खन्ना की जीत अचानक आकांक्षा के लिए ‘प्रॉब्लम’ क्यों बन गई? आकांक्षा जो भी प्रोफेशनल काम करती हैं, लोग उसे जरूरत से ज्यादा जज करने लगते हैं।’ 
इंफ्लुएंसर ने आगे कहा, ‘जब गौरव सीरियल ‘अनुपमा’ में काम कर रहे थे और अपनी को-एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट सीन कर रहे थे, तब किसी ने उनके रिश्ते या उनकी नीयत पर सवाल नहीं उठाया। लेकिन जब आकांक्षा सिर्फ अपना काम कर रही हैं, तो उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वो भी तो एक्टर ही हैं। इस बात को समझिए।’
आकांक्षा ने भी इस बात से सहमति जताते हुए वीडियो को री-शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘ये है सच्ची फेमिनिन एनर्जी।’  



अपने रिश्ते पर क्या बोली थीं आकांक्षा? 
सीरीज के प्रमोशन के दौरान रिश्तों और भरोसे पर बात करते हुए आकांक्षा ने खुलकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा, ‘शादी में वफादारी कोई बहुत बड़ी बात नहीं होती बल्कि यह एक जिम्मेदारी है। शादीशुदा होकर धोखा न देना कोई उपलब्धि नहीं है, ये तो नॉर्मल बात होनी चाहिए।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा जल्द ही अपने नए शो ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ में नजर आएंगी। यह शो 12 फरवरी 2026 से शेमारू मी पर स्ट्रीम होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed