{"_id":"68c5723aae178d00a10e6eb4","slug":"salman-khan-praises-anurag-kashyap-film-nishanchi-after-allegation-2025-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: अनुराग कश्यप के भाई ने सलमान पर लगाए इल्जाम, भाईजान ने की फिल्म 'निशानची' की तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: अनुराग कश्यप के भाई ने सलमान पर लगाए इल्जाम, भाईजान ने की फिल्म 'निशानची' की तारीफ
Sat, 13 Sep 2025 07:01 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:01 PM IST
सार
Salman Khan Nishaanchi: सलमान खान ने अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'निशानची' की तारीफ की है। पहले दोनों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे थे।
विज्ञापन
सलमान खान, इंस्टा स्टोरी का शॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'निशानची' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को लेकर सलमान खान ने दिलचस्पी दिखाई है। शनिवार को सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी थीं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर देख कर उसकी तारीफ की है।
वीडियो में क्या है?
सलमान खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है 'निशानची को शुभकामनाएं।' वीडियो में सलमान खान ने अनुराग कश्यप और फिल्म के कलाकारों ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो को टैग किया है।

सलमान खान के खिलाफ टिप्पणी
सलमान खान ने फिल्म के पोस्टर की स्टोरी ऐसे वक्त लगाई है जब अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने कुछ ही दिन पहले उनके खिलाफ गंभीर टिप्पणी की है। अभिनव ने स्क्रीन से कहा 'सलमान खान को अभिनय में रुचि नहीं रही। यह भावना 25 वर्षों से चली आ रही है। सलमान काम पर आकर केवल एहसान करते हैं। वह अभिनय के बजाए एक सेलिब्रिटी होने की ताकत पर ज्यादा ध्यान देते हैं।' उन्होंने सलमान को कथित तौर पर गुंडा भी कहा।
यह खबर भी पढ़ें: Homebound: 'होमबाउंड' को दुनियाभर में मिली तारीफ, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
अभिनव ने सलमान पर लगाए इल्जाम
अभिनव कश्यप ने यह भी इल्जाम लगाया 'सलमान खान बदतमीज और बदले की भावना से भरे हैं। वह बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के जनक माने जाते हैं, क्योंकि वह एक ऐसे फिल्मी परिवार से आते हैं जिसकी इंडस्ट्री में 50 साल की विरासत है। वह इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।

सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
'तेरे नाम' से अनुराग को हटा दिया गया
आपको बता दें कि सलमान खान और अनुराग कश्यप के दरमियान कभी तनावपूर्ण रिश्ते थे। अनुराग कश्यप ने बताया कि उन्हें सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का निर्देशन करना था। उन्होंने सलमान खान से छाती के बाल बढ़ाने की बात कही। इसके बाद इस प्रोजेक्ट से उन्हें हटा दिया गया। उन्होंने कहा 'मुझे फिल्म से हटा दिया गया क्योंकि मैंने मांग की थी कि हीरो छाती के बाल बढ़ाए। मैंने फिल्म लिखी, फिल्म लिखने के बाद मुझसे कहा गया कि 'तेरे नाम' से हट जाओ।'
फिल्म की स्टारकास्ट
ख्याल रहे कि अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'निशानची' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो के अलावा मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी हैं।