सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ की रिलीज डेट में होगा बदलाव! 'टॉक्सिक' से टकराएगी फिल्म?
Maa Inti Bangaram Release Date: सामंथा रुथ प्रभु अपनी आगामी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली है। मगर, इस बीच ऐसी चर्चा है कि इसकी रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है।
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' मई में रिलीज होने जा रही है। बीते दिनों सामंथा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। मगर, अब कहा जा रहा है कि इसमें बदलाव हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ सकता है।
फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की संभावना
सामंथा की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की रिलीज में देरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी रिलीज टाइमलाइन में बदलाव की संभावना है। दरअसल, आईपीएल के शेड्यूल से जुड़ी चिंताओं के चलते सामंथा की इस फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। इसके बाद फिल्म को जून में रिलीज किया जा सकता है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीम चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कारण फिल्म की रिलीज को टालने पर विचार कर रही है। पोर्टल द्वारा बताए गए सूत्रों का दावा है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स ने टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा दर्शकों वाले समय से टकराने से बचने की सलाह दी है।
क्या 'टॉक्सिक' से होगा टकराव?
फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने के बाद यह कथित तौर पर 4 जून को रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। बता दें कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म की रिलीज को लेकर चल रहीं बदलाव की अटकलें अगर सच होती हैं और यह फिल्म 04 जून के आसपास दस्तक देती है तो इसका टकराव सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' से होगा। 'टॉक्सिक' 04 जून को रिलीज होने जा रही है।
पति राज निदिमोरू ने किया प्रोड्यूस
बता दें कि इस फिल्म का निर्माण सामंथा के पति राज निदिमोरु ने किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है। नंदिनी और सामंथा की जोड़ी 'ओह! बेबी' के बाद दोबारा साथ में लौटी है। सामंथा के साथ फिल्म में गुलशन देवैया और दिगंथ मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि दिग्गज अभिनेत्रियां गौतमी और मंजुषा अहम किरदारों में नजर आएंगी।
