{"_id":"65dd7678788f908c4308e379","slug":"sandeep-reddy-vanga-will-attend-siddharth-singh-and-garima-vahal-first-film-dukaan-trailer-launch-event-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dukaan: सिद्धार्थ-गरिमा की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे संदीप वांगा, इस दिन होगा जारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dukaan: सिद्धार्थ-गरिमा की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे संदीप वांगा, इस दिन होगा जारी
Tue, 27 Feb 2024 12:08 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:08 PM IST
सार
सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल अपनी निर्देशित फिल्म 'दुकान' की रिलीज की तैयारी में हैं, जिसका ट्रेलर कल रिलीज होगा। उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया कि इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में संदीप रेड्डी वांगा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
फिल्म 'दुकान'
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदीप रेड्डी बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशकों में से एक हैं। निर्देशक की वर्ष 2023 में फिल्म 'एनिमल' आई, जो बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही। इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे। इन दिनों निर्देशक साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ 'स्पिरिट' पर काम करने में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल अपनी निर्देशित फिल्म 'दुकान' की रिलीज की तैयारी में हैं, जिसका ट्रेलर कल रिलीज होगा। उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया कि इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में संदीप रेड्डी वांगा भी शामिल होंगे।
कल करेंगे 'दुकान' का ट्रेलर लॉन्च
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कल यानी 28 फरवरी को मुंबई में फिल्म 'दुकान' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। निर्देशक इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। 'दुकान' के निर्देशक सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल ने फिल्म को लकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'केवल एक फिल्म निर्माता ही फिल्म बनाने और रिलीज करने के कठिन कार्य को समझ सकता है। पहले पोस्टर से लेकर ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए सहमत होने तक मशहूर निर्देशक और सबसे अच्छे दोस्त संदीप रेड्डी वांगा ने हमारा साथ दिया।'
यह भी पढ़ें: Special Ops 2.0: जल्द धमाल मचाने आ रही के के मेनन की 'स्पेशल ऑप्स 2.0', नीरज पांडे ने सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
पहले भी निर्देशके के साथ किया काम
निर्देशक जोड़ी ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा के साथ उनकी निर्देशित फिल्म 'कबीर सिंह' में डॉयलाग लेखक और 'एनिमल' के गीत 'सतरंगा' के गीतकार के रूप में काम किया था। वे 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'राब्ता', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फिल्मों से पटकथा लेखक के रूप में जुड़े रहे हैं। उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' के 'पिंगा', 'दीवानी मस्तानी', 'मोहे रंग दो लाल' जैसी फिल्मों के लिए गीत भी लिखे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत 'पद्मावत' के 'नैनोवाले' सहित कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
'दुकान' की स्टार-कास्ट
सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, 'दुकान' फिल्म व्यावसायिक सरोगेसी की दुनिया पर आधारित है। यह एक लड़की, जिसका नाम जैस्मीन है, उसकी कहानी है। यह फिल्म उन महिलाओं के सम्मान, पसंद, स्वतंत्रता के बारे में सवाल उठाती है, जो सरोगेसी को एक पेशे के रूप में चुनती हैं।' 'दुकान' फिल्म में मोनिका पंवार मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा इसमें सिकंदर खेर, मोनाली ठाकुर, व्रजेश हिरजी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: नौ साल की हुई भूमि की डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हइशा', अभिनेत्री ने जताया दर्शकों का आभार