फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sanjay dutt once said If I was younger could have made Deepika Padukone my fourth wife related Madhuri Dixit

Sanjay Dutt: 'जवान होता तो दीपिका को चौथी बीवी बनाता', जानें किस सवाल के जवाब में संजय दत्त ने दिया यह बयान

Sat, 04 Jan 2025 05:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 04 Jan 2025 05:56 PM IST
सार

Sanjay Dutt: संजय दत्त का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपनी चौथी पत्नी बनाने की बात कही है। अब इस पर यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
sanjay dutt once said If I was younger could have made Deepika Padukone my fourth wife related Madhuri Dixit
दीपिका पादुकोण-संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने मदरहुड टाइम का आनंद ले रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, लेकिन अभी वह अपनी बेटी दुआ के साथ अपना टाइम बिताना चाहती हैं। दीपिका ने 19 साल की उम्र में इंडस्ट्री में प्रवेश किया था और आज खुद को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया है। यही वजह है कि खुद बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी अभिनेत्री के दीवाने हैं, जिनमें से एक हैं संजय दत्त। क्या आपको मालूम है कि एक बार संजय दत्त ने दीपिका पादुकोण से शादी करने तक की इच्छा जाहिर कर दी थी।

विज्ञापन

sanjay dutt once said If I was younger could have made Deepika Padukone my fourth wife related Madhuri Dixit
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay

संजय दत्त का बयान
संजय दत्त ने एक बार कहा था कि दीपिका पादुकोण उनकी चौथी पत्नी हो सकती थीं। दरअसल, रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हुआ, जिसमें एक यूजर ने अभिनेता के साथ एक साक्षात्कार का स्नैपशॉट साझा किया। नीचे वायरल पोस्ट में संजय दत्त से पूछा गया कि अगर आज 'चोली के पीछे' फिल्म बनाई जाए तो माधुरी दीक्षित की जगह किस अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा। अभिनेता ने जवाब दिया, दीपिका पादुकोण...वह खूबसूरत हैं। अगर मैं थोड़ा छोटा होता तो वह मेरी चौथी पत्नी होतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

sanjay dutt once said If I was younger could have made Deepika Padukone my fourth wife related Madhuri Dixit
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay

यूजर्स के निशाने पर संजय दत्त
हालांकि, संजय दत्त का यह बयान यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने दीपिका पादुकोण का अनादर करने के लिए अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि यह वाकई डरावना है कि उनमें से कुछ लोग इन बातों को इतने खुलेआम कैसे शेयर कर सकते हैं। अगर वे सार्वजनिक रूप से इतने स्पष्टवादी हैं तो मैं यह सोचकर कांप उठता हूं कि वे निजी तौर पर कैसे होंगे। और हम संजय दत्त के बारे में बात कर रहे हैं।' जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'हे भगवान। यह आदमी और उनके बयानों से रीढ़ की हड्डी में सिहरन पैदा हो जाती है। दीपिका के लिए खेद है। कपिल शर्मा के शो में भी एक दिन वह कृति के साथ घिनौना मजाक कर रहे थे।' वहीं, अन्य यूजर ने इसे बेहद अपमानजनक बताया।

विज्ञापन

sanjay dutt once said If I was younger could have made Deepika Padukone my fourth wife related Madhuri Dixit
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

संजय-दीपिका की आने वाली फिल्में
संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त हैं, जिनसे अभिनेता ने साल 2008 में शादी की थी और हाल ही में घर के गृह प्रवेश समारोह में उन्होंने एक बार फिर सात फेरे लिए थे। वहीं, बात करें संजय दत्त की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह 'हाउसफुल 4', 'बागी 4', 'वेलकम 3' और 'द राजा साब' में नजर आएंगे। वहीं, बात करें दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों में बारे में तो वह 'द इंटर्न' और 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed