सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Dutt regrets as he is not part of Son of Sardaar 2 writer post on social media

Son of Sardaar 2: संजय दत्त को 'सन ऑफ सरदार 2' में काम नहीं करने का अफसोस? सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 22 Jul 2025 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanjay Dutt On Son of Sardaar 2: 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन के साथ काम करने वाले संजय दत्त ने 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर उन्हें बधाई दी है।

Sanjay Dutt regrets as he is not part of Son of Sardaar 2 writer post on social media
संजय दत्त, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है। इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्शन हीरो अजय देवगन के फैंस इस पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में संजय दत्त ने इस फिल्म के लिए अजय देवगन को बधाई दी है और पोस्ट में दिल की बात लिखी है।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)


संजय दत्त ने अजय देवगन को दी बधाई
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'सन ऑफ सरदार 2' का दूसरा ट्रेलर शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा है 'सन ऑफ सरदार 2 के लिए आपको बधाई राजू, अगर इसे हम एकसाथ करते तो और भी मजा आता।' संजय दत्त की इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'बाबा तीसरे पार्ट में आप को ही होना चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा है 'इसमें बाबा को होना चाहिए था। मैं तुम्हें पसंद करता हूं बाबा।' एक और यूजर ने लिखा है 'अब आप खलनायक वाले रोल में आओगे।'




यह खबर भी पढ़ें: TIFF 2025: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का टीआईएफएफ में होगा प्रीमियर, अभिनेता ने दी जानकारी

Sanjay Dutt regrets as he is not part of Son of Sardaar 2 writer post on social media
सन ऑफ सरदार - फोटो : यूट्यूब
संजय दत्त ने अजय देवगन के साथ अभिनय किया
आपको बता दें कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन के साथ संजय दत्त थे। दोनों एक दूसरे के विपरीत थे। फिल्म में दिखाया गया था कि संजय दत्त की बहन सोनाक्षी सिन्हा को अजय देवगन से प्यार हो जाता है। संजय दत्त, अजय देवगन को खानदानी झगड़े की वजह से जान से मारना चाहते हैं लेकिन वह उन्हीं के घर में रहते हैं, इसलिए उन्हें नहीं मार पाते। इस तरह सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन की प्रेम कहानी आगे बढ़ती है।
हालांकि 'सन ऑफ सरदार 2' में संजय दत्त की जगह अभिनेता रवि किशन ने ली है। 

आगे बढ़ी 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इसके निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन. आर. पचिसिया और प्रवीन टालरेजा हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, कुबरा सैत, दीपक डोबरियाल, रवि किशन और विंदु दारा सिंह हैं। 
इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर एक अगस्त किया गया है। बताया जाता है कि यह बदलाव 'सैयारा' की कामयाबी के बाद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed