सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjeev Kumar and Hema Malini Relationship he never get married

Sanjeev-Hema: एक शर्त की वजह से हेमा मालिनी से नहीं हो सकी संजीव कुमार की शादी, जिंदगी भर रहे कुंवारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Jul 2025 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Sanjeev Kumar Hema Malini: संजीव कुमार का नाम हेमा मालिनी से जोड़ा जाता है। शादी के लिए दोनों के  परिवार वाले राजी थे। हालांकि एक शर्त की वजह से दोनों की शादी नहीं हो सकी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Sanjeev Kumar and Hema Malini Relationship he never get married
हेमा मालिनी, संजीव कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

संजीव कुमार हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने फिल्मों में कई तरह के रोल निभाए। उन्होंने पर्दे पर तो अपने लाखों दर्शकों का दिल जीता लेकिन उनकी निजी जिंदगी में एक बड़ा दुख रहा। फिल्मों में कई रोमांटिक रोल निभाने वाले संजीव ने कभी शादी नहीं की और वह 47 साल की उम्र में इस दुनिया से अलविदा कह गए। अक्सर लोग उनका रिश्ता हेमा मालिनी से जोड़ते हैं। हलांकि हेमा मालिनी से उनकी शादी नहीं हो सकी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Trending Videos

एक दूसरे के करीब आए संजीव और हेमा
साल 1972 में हेमा मालिनी और संजीव कुमार ने फिल्म 'सीता और गीता' में एक साथ काम किया था। 'एन एक्टर्स एक्टर' नाम की किताब में हनीफ जावेरी और सुमंत बत्रा ने बताया 'संजीव कुमार और हेमा मालिनी एक दूसरे के तब करीब आए, जब वह 'हवा के साथ-साथ' गाने की शूटिंग कर रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjeev Kumar and Hema Malini Relationship he never get married
हेमा मालिनी, संजीव कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

हादसे से करीब हुए संजीव और हेमा
किताब के मुताबिक वह फिल्म की शूटिंग के दौरान एक हादसे की वजह से करीब आए। शूटिंग के वक्त दोनों एक साथ ट्रॉली पर बैठे थे। ट्रॉली की रस्सी ढीली होकर चट्टान की तरफ मुड़ गई। सड़क अंदर की तरफ मुड़ी हुई थी। ऐसे में दोनों गहरी खाई में गिर गए। दोनों को मामूली चोटें आईं और दोनों बच गए। इस घटना ने दोनों को करीब ला दिया। लोगों का का मानना है कि जब वह जख्मों से उबरे तो उन दोनों के अंदर भावनाएं जगीं।

यह खबर भी पढ़ें: Rekha: अमिताभ बच्चन के साथ नहीं, 70 साल के इस अभिनेता से जुड़ा रेखा का नाम, क्या वाकई पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ?

एक शर्त की वजह से रिश्ता टूटा
कुछ दिनों बाद संजीव कुमार ने हेमा मालिनी का हाथ मांगने का फैसला किया और उनके घर गए। दोनों के परिवार काफी खुश थे। शुरुआत में सब ठीक था लेकिन दिक्कतें तब शुरू हुईं जब हेमा मालिनी अपने करियर में आगे बढ़ने लगीं। हेमा मालिनी की मां इस शादी के लिए तैयार थीं लेकिन उनका कहना था कि वह अपनी बेटी की शादी तभी करेंगी जब उन्हें यह आश्वासन दिया जाए कि उनकी बेटी को शादी के बाद भी फिल्मों में काम करने दिया जाएगा। संजीव के परिवार वाले ये शर्त मानने को तैयार नहीं थे। 

Sanjeev Kumar and Hema Malini Relationship he never get married
हेमा मालिनी, संजीव कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

संजीव कुमार ने नहीं की शादी
इन्हीं शर्तों की वजह से यह रिश्ता नहीं हो सका। इसके बाद दोनों अलग हो गए। 
हेमा मालिनी ने बाद में 1980 में धर्मेंद्र से शादी कर ली। उनकी दो बेटियां हुईं, ईशा और अहाना देओल। इस बीच, संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed