Punjab Floods: शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सलामती की दुआ
Bollywood Celebs On Punjab Floods: इन दिनों पंजाब बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में शाहरुख खान और आलिया भट्ट के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआएं की हैं। आइए जानते हैं इन सेलेब्स ने क्या लिखा है।
विस्तार
आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा 'पंजाब में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रभावित सभी लोगों के लिए प्यार, शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रही हूं। जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। ईश्वर करे कि हर परिवार को वह सहारा मिले जिसकी उन्हें जरूरत है, ताकि वह ठीक हो सकें और दोबारा निर्माण कर सकें।'
पंजाब बाढ़ पर शाहरुख खान ने भी चिंता जताई है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पंजाब बाढ़ को लेकर लिखा है 'पंजाब में बाढ़ की वजह से जो लोग प्रभावित हुए हैं उनके बारे में जानकर मेरा दिल पसीज गया है। उन लोगों के लिए दुआ कर रहा हूं। पंजाब का हौसला नहीं टूटना चाहिए। भगवान सभी की रक्षा करे।'
इम्तियाज अली ने पंजाब की मदद करने की अपील की
फिल्म मेकर इम्तियाज अली ने पंजाब की मदद करने की अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके कहा 'पंजाब इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे वक्त में हमें याद आता है वह प्यार जो पंजाब ने हमेशा हमें दिया है। इच्छा यह होती है कि जो मुझसे हो सके मैं उसके लिए करूं। दूसरों को भी मैं यही सलाह दूंगा कि जिससे जो बन पड़ रहा है उसे पंजाब के लिए करना चाहिए। यह पंजाब की मदद करने का वक्त है।'
View this post on Instagram
सोनू सूद ने एक्स पर पंजाब बाढ़ को लेकर लिखा है 'पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आई विनाशकारी बाढ़ में हजारों लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है। हमारी टीमें जमीनी स्तर पर भोजन, आश्रय और कपड़े पहुंचा रही हैं। साथ मिलकर हम जीवन को फिर से पटरी पर लाने में मदद कर सकते हैं।'
Thousands have lost everything in the devastating floods across Punjab and Jammu & Kashmir.
— sonu sood (@SonuSood) September 3, 2025
Our teams are on the ground, delivering food, shelter, clothing, and care.
Together, we can help rebuild lives.
👉 https://t.co/YO6UJqAFP5
One click. A world of difference.
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों लिए अपनी संवेदनाएं भेजी हैं और प्रर्थना की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'पंजाब में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है'। उन्होंने 'सभी के लिए शक्ति, सुरक्षा और राहत' मिलने की प्रार्थना की।
Heart goes out to everyone affected by the floods in Punjab. Praying for strength, safety and relief for all. 🙏
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) September 2, 2025
अभिनेता संजय दत्त ने भी पंजाब के लोगों के लिए अपना समर्थन जाहिर करते हुए लिखा 'पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है। प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। मैं हर संभव मदद करूंगा। बाबाजी पंजाब में सभी का भला करें और उनकी रक्षा करें।'
The devastation caused by the floods in Punjab is truly heartbreaking. Sending strength and prayers to everyone impacted. I will support in every way I can. May Babaji bless and protect all in Punjab 🙏🏻
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) August 31, 2025
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के राजपुरा, डेरा बस्सी, मोहाली, चंडीगढ़ और खरड़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
अधिकारियों ने निचले इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है, खासकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और मोहाली जैसे इलाकों को। बिजली गिरने की संभावना के कारण किसानों और बाहर काम करने वालों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।