{"_id":"66ac8bba38b5d089bd07ef8c","slug":"sharvari-wagh-vedaa-trailer-liked-by-fans-her-rumoured-boyfriend-sunny-kaushal-praises-film-calls-it-epic-2024-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sharvari Wagh: शरवरी वाघ की 'वेदा' की हर जगह हो रही तारीफ, सनी कौशल ने लिखी कथित गर्लफ्रेंड के लिए दिल की बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sharvari Wagh: शरवरी वाघ की 'वेदा' की हर जगह हो रही तारीफ, सनी कौशल ने लिखी कथित गर्लफ्रेंड के लिए दिल की बात
Fri, 02 Aug 2024 01:04 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:04 PM IST
सार
शरवरी वाघ की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'वेदा' 15 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में शरवरी के साथ जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया, जिस पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया आईं। इस फिल्म में शरवरी के किरदार को लेकर उनके कथित बॉयफ्रेंड सनी कौशल ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट साझा किया है।
विज्ञापन
शरवरी वाघ-सनी कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunsunnykhez, सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरवरी वाघ अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म 'वेदा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में शरवरी के अलावा जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म 'वेदा' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। 'वेदा' के ट्रेलर रिलीज के बाद इस फिल्म की अभिनेत्री शरवरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर साझा किया, जिसके बाद से उनका पूरा कमेंट बॉक्स उनकी तारीफों से भर गया है। अब शरवरी के कथित बॉयफ्रेंड सनी कौशल ने भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज किया है।
विज्ञापन
शरवरी वाघ-सनी कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunsunnykhez
विक्की कौशल के भाई और कैटरीना के देवर और अभिनेता सनी कौशल ने भी बाकी प्रशंसकों की तरह ही शरवरी की फिल्म 'वेदा' का ट्रेलर देखा और शरवरी के अभिनय की जमकर तारीफ की और इसके साथ ही अभिनेत्री के लिए एक नोट भी लिखा। सनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फिल्म 'वेदा' के ट्रेलर की एक छोटी क्लिप साझा की साथ ही लिखा, 'चलो करते है शारू, यह काफी मजेदार होने वाला है'। यहां पर सनी अभिनेत्री को शोरू कहकर संबोधित कर रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद उनके प्रशंसक यही समझ रहे हैं कि इन दोनों के बीच कुछ तो प्यारा सा सिक्रेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शरवरी वाघ-जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
'वेदा' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शरवरी और जॉन अब्राहम के अलावा अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'मुंजा' और 'महाराज' में अपनी अदाकारी से तहलका मचाने वाली शरवरी वाघ अब जॉन अब्राहम के साथ 'वेदा' में धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि शरवरी भी एक हीरो की तरह गुंडों की पिटाई कर सकती हैं।
शरवरी वाघ-जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'वेदा' की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उत्पीड़न के खिलाफ लड़ती है। वह जाति और छुआछूत के आधार पर दलित समुदायों पर अत्याचार करने वाले अत्याचारियों के खिलाफ सामाजिक न्याय चाहती है। एक्शन-थ्रिलर का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। यह फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
शरवरी वाघ-सनी कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunsunnykhez, सोशल मीडिया
'वेदा' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका मतलब है कि यह बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया की 'स्त्री 2' से टकराएगी। वहीं, सनी कौशल अगली बार 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इसमें तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। यह 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है। वहीं, शरवरी जल्द ही वाईआरएफ की आगामी स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में शरवरी के अलावा आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।
Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग हुई खत्म, कार्तिक आर्यन ने केक कटिंग के साथ साझा की तस्वीरें
Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग हुई खत्म, कार्तिक आर्यन ने केक कटिंग के साथ साझा की तस्वीरें