फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shikhar dhawan shares marriage pics with wife Sophie Shine celebs comment on it

शिखर धवन ने शेयर की शादी की तस्वीरें, रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन फर्नांडीज तक इन सेलेब्स ने किए कमेंट

Sat, 21 Feb 2026 11:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Feb 2026 11:49 PM IST
सार

Shikhar Dhawan Marriage: शिखर धवन ने हाल ही में अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फैंस इसे लाइक कर रहे हैं। सेलेब्स ने इस पर कमेंट किए हैं। 

विज्ञापन
Shikhar dhawan shares marriage pics with wife Sophie Shine celebs comment on it
शिखर धवन, सोफी शाइन - फोटो : इंस्टाग्राम@shikhardofficial

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने शनिवार को अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। 'गब्बर' के नाम से मशहूर धवन ने निजी समारोह में सात फेरे लिए। उनकी शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद रहे। शिखर धवन ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

शिखर धवन ने शेयर की तस्वीरें
शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि वह और सोफी शाइन हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों डांस कर रहे हैं। एक और तस्वीर में शिखर धवन पत्नी की मांग में सिंदूर भर रहे हैं। इन तस्वीरों को कई लोगों ने लाइक किया है और इस पर सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स ने किए कमेंट
तस्वीरें शेयर करते हुए शिखर धवन ने लिखा 'मिस्टर और मिसेज धवन।' तस्वीरों पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा 'बधाई हो। भगवान आपकी रक्षा करे शिखर भाई।' जैकलीन फर्नांडीज ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। वहीं धनश्री वर्मा ने कमेंट में लिखा है 'शुभकामनाएं। भगवान आपकी रक्षा करे।' सुनील ग्रोवर ने लिखा 'पाजी और भाभीजी को शुभकामनाएं।' सिंगर हर्षदीप कौर ने लिखा 'लख लख बधाइयां। भगवान आपकी रक्षा करें।'



विज्ञापन

2025 में सार्वजनिक किया रिश्ता
ख्याल रहे कि धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने रिश्ते को 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था। 

कौन हैं सोफी?
धवन की पत्नी सोफी शाइन का ताल्कुक आयरलैंड से है। सोफी शिखर धवन से 5 साल छोटी हैं। वह कॉर्पोरेट वर्ल्ड का जाना पहचाना नाम हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 2 करोड़ रुपए के करीब है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed