Lady Gaga Engagement: लेडी गागा ने कर ली माइकल पोलांस्की से सगाई, पेरिस ओलंपिक के एक वीडियो से हुआ खुलासा
लेडी गागा ने पेरिस ओलंपिक के दौरान फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अटाल को माइकल पोलांस्की से मिलवाने के दौरान उन्हें अपना मंगेतर बता दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर गायिका लेडी गागा हाल ही में, पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रस्तुति देते हुए नजर आई थीं। उन्होंने दिवंगत जिजी जीनमैयर का गीत 'मॉन ट्रुक एन प्लम्स' गाकर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में आए लोगों का दिल जीत लिया था। खासकर फ्रांसिसी नागरिकों का। अब लेडी गागा एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं, जिससे उनके जीवन के बारे में एक बहुत बड़ा खुलासा हो गया है।
लेडी गागा का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पेरिस ओलंपिक का ही है। इस वीडियो में वो फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अटाल को माइकल पोलांस्की से मिलाती दिख रही हैं। यही वो पल था, जब इस बात का खुलासा हुआ कि लेडी गागा ने माइकल से सगाई कर ली है। दरअसल, लेडी गागा ने फ्रांस के प्रधानमंत्री को माइकल पोलांस्की का परिचय देते हुए उन्हें अपना मंगेतर बताया था।
Lady Gaga seems to be engaged after introducing boyfriend Michael Polansky as “my fiancé” to the French Prime Minister. pic.twitter.com/SsZmseVaWG
— Pop Base (@PopBase) July 28, 2024
इस साल अप्रैल में लेडी गागा की सगाई की अफवाह उड़ी थी, जिसे खुद उन्होंने ही हवा दी थी। गागा एक बड़े हीरे वाली अंगूठी पहने नजर आई थीं। उस वक्त तक यह महज एक अफवाह ही बनकर रह गई थी, लेकिन अब जाकर यह हकीकत में तब्दील हो गई है और भी खुद लेडी गागा के ही मुंह से।
Javed Akhtar: जावेद अख्तर का एक्स अकाउंट हुआ हैक, गीतकार ने भारतीय ओलंपिक टीम के बारे में नहीं किया था ट्वीट
लेडी गागा माइकल पोलांस्की से कब शादी करेगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। मालूम हो कि यह लेडी गागा की पहली सगाई नहीं है। वो माइकल से जुड़ने से पहले दो बार सगाई कर चुकी हैं। इनमें से एक थे टेलर किन्नी और दूसरे थे कैरिनो।
BB OTT 3: मीडिया राउंड के बाद टूटे अरमान, शो की ट्रॉफी नहीं जीतना चाहते यूट्यूबर, फूट-फूटकर रोईं कृतिका मलिक